{"_id":"6043bf308ebc3ed63c4bc8f1","slug":"youth-should-spend-most-of-their-time-and-attention-on-learning-good-things-for-economic-development-ankit-singh-vinas-vidariya","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती ने दूसरे समुदाय के युवक से की शादी, थाने पहुंचे हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती ने दूसरे समुदाय के युवक से की शादी, थाने पहुंचे हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी
Sat, 06 Mar 2021 11:13 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 06 Mar 2021 11:13 PM IST
सार
-युवती ने अपने परिजनों से मिलने से किया इनकार
-हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने लव जिहाद का बताया मामला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
एक युवती के दूसरे समुदाय के युवक के साथ चले जाने की जानकारी मिलने पर हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी थाना चंदपा पहुंच गए और पुलिस पर तीखे आरोप लगाए। पुलिस का इस मामले में कहना है कि यह युवती सितंबर में इस युवक से शादी कर चुकी है और वह हाईकोर्ट के निर्देश भी लेकर आई है।
विज्ञापन
चंदपा क्षेत्र के एक गांव की युवती तीन दिन पहले लापता हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। यह युवती वापस अपने आप लौट आई और उसने एक युवक के साथ शादी करने की बात पुलिस को बताई। युवती ने अपने परिजनों से मिलने से इनकार कर दिया। पुलिस को हाईकोर्ट का आदेश भी दिखाया।
विज्ञापन
जानकारी मिलने पर युवती के परिजनों के अलावा हिंदू जागरण मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक रंजन आर्य भी कुछ कार्यकर्ता व पदाधिकारियों के साथ थाने पहुंच गए। उन्होंने इसे लव जिहाद का मामला बताया और पुलिस पर आरोप लगाया कि पुलिस इस मामले में दूसरे समुदाय के युवक का पक्ष ले रही है और युवती के परिजनों से उसे मिलने नहीं दे रही।
विज्ञापन
कोतवाली निरीक्षक चंदपा नीतावीरसिंह का कहना है कि इस युवती ने दूसरे समुदाय के युवक के साथ सितंबर में ही शादी कर ली है। वह अपने परिजनों से मिलना नहीं चाहती। वह हाईकोर्ट का आदेश भी लेकर आई है।