{"_id":"652ae308d771d1552d00b954","slug":"youth-seriously-injured-in-bull-attack-referred-to-delhi-aligarh-news-c-109-1-jat1001-363-2023-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: सांड़ के हमले में युवक गंभीर रूप से घायल, दिल्ली रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: सांड़ के हमले में युवक गंभीर रूप से घायल, दिल्ली रेफर
विज्ञापन
गंभीर घायल चंद्रप्रकाश। संवाद
- फोटो : Samvad
कस्बा के फाजलपुर मार्ग पर सांड़ ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। इससे व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे कस्बा के अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली रेफर कर दिया गया।
मोहल्ला अजीतनगर निवासी चंद्रप्रकाश (50) पुत्र विजयपाल शनिवार की सुबह पटेल स्मारक इंटर कॉलेज के निकट फाजलपुर मार्ग पर अपनी दुकान का निर्माण कार्य देखने गए थे। यहां दो सांड़ आपस में लड़ रहे थे। इसी बीच एक सांड़ ने चंद्रप्रकाश पर हमला कर दिया।
लोगों ने उन्हें किसी तरह से बचाया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें कस्बा के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां डॉक्टरों ने चंद्रप्रकाश की सिर में लगी चोट व गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें दिल्ली के अस्पताल में रेफर कर दिया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।