{"_id":"6458bc5503e2eea7c806926b","slug":"youth-returning-after-wages-died-in-road-accident-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: मजदूरी कर लौट रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत, फरीदाबाद में करता था काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: मजदूरी कर लौट रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत, फरीदाबाद में करता था काम
Mon, 08 May 2023 02:39 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 08 May 2023 02:39 PM IST
सार
रविवार को मजूदरी करने बदरपुर के लक्कडपुर गया था, वहां से मजदूरी कर अपने कमरे पर लौट रहा था। तभी युवक सड़ना दुर्घटना का शिकार हो गया और मौके पर ही युवक की मौत हो गई। वहां स्थानीय लोग और राहगीर की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
मृतक दिनेश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोधा थाना क्षेत्र के गांव ककौला का युवक फरीदाबाद के हरकेश नगर में कमरा लेकर रहता था। युवक हरियाणा के बदरपुर स्थित लक्कड़पुर में मजदूरी करता था। मजदूरी कर लौट रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव ककौला निवासी 30 वर्षीय दिनेश पुत्र गोपीलाल फरीदाबाद के हरकेश नगर में रह कर मजूदरी कर अपने परिवार का पोलन पोषण करता था। रविवार को मजूदरी करने बदरपुर के लक्कडपुर गया था, वहां से मजदूरी कर अपने कमरे पर लौट रहा था। तभी युवक सड़ना दुर्घटना का शिकार हो गया और मौके पर ही युवक की मौत हो गई। वहां स्थानीय लोग और राहगीर की भीड़ जमा हो गई। वहां पर युवक के रिश्तेदार आ गए और युवक की पहचान की।
विज्ञापन
सूचना पर परिजन फरीदाबाद के हरकेशनगर पहुंच गये और स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक युवक अपने पीछे पत्नी पूनम देवी, माता-पिता और भाईयों को रोते बिलखते छोड़ा है। मृतक युवक चार भाईयो में दूसरे नम्बर का था। युवक की शादी को दस वर्ष हो चुके थे।