{"_id":"62ad8f3143f60450545d52a3","slug":"youth-protest-continues-against-agneepath-scheme-in-aligarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: नहीं थम रहा अग्निपथ योजना का विरोध, खैर में एकत्रित हुए युवकों को पुलिस ने खदेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: नहीं थम रहा अग्निपथ योजना का विरोध, खैर में एकत्रित हुए युवकों को पुलिस ने खदेड़ा
Sat, 18 Jun 2022 02:09 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 18 Jun 2022 02:09 PM IST
सार
डीएम और एसएसपी फोर्स के साथ आक्रामक विरोध वाले क्षेत्रों में लगातार फ्लैग मार्च कर रहे हैं। वहीं, पुलिस प्रशासनिक अधिकारी टप्पल में हुए बवाल में गिरफ्तार 40 उपद्रवियों को जेल भेजने के साथ अन्य उपद्रवियों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई करने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
अलीगढ़ के हालात
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ में अग्निपथ योजना का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को हुए टप्पल में बवाल के बाद शनिवार सुबह अग्नीपथ योजना के विरोध में कस्बा खैर में एकत्रित हुए युवकों को पुलिस ने खदेड़ दिया। खैर कस्बे के व्यापारियों ने हिंसक बवाल के डर से बाजार को बंद कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद युवाओं द्वारा सोशल मीडिया पर 19 जून को खैर के टेडी गांव रोड पर सत्याग्रह करने का ऐलान करते हुए एक मैसेज वायरल किया गया है। पुलिस प्रशासन सभी बिंदुओं को गंभीरता से लेकर हाई अलर्ट पर है।
विज्ञापन
डीएम और एसएसपी फोर्स के साथ आक्रामक विरोध वाले क्षेत्रों में लगातार फ्लैग मार्च कर रहे हैं। वहीं, पुलिस प्रशासनिक अधिकारी टप्पल में हुए बवाल में गिरफ्तार 40 उपद्रवियों को जेल भेजने के साथ अन्य उपद्रवियों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई करने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस प्रशासन ने किसी भी प्रकार के विरोध प्रदर्शन से निपटने के लिए पूर्ण तैयारी कर ली है। पुलिस प्रशासनिक अधिकारी जनता से किसी भी प्रकार के विरोध प्रदर्शन में शामिल नहीं होने व कोई भी अराजकता नहीं करने की अपील कर रहे हैं। अगर इसके बाद भी कोई किसी प्रकार का विरोध प्रदर्शन करता है या कोई उत्पात मचाता है तो उसके साथ कड़ाई से निपटा जाएगा।
कस्बा खैर में भी उन्होंने व्यापारियों से बाजार खोलने के लिए कहा है। शुक्रवार को टप्पल में हुए बवाल के मामले में अलग-अलग चार मुकदमे लिखने के साथ 40 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा। अन्य कोचिंग संचालक और उपद्रवियों को चिन्हित कर गिरफ्तारी करने के प्रयास किए जा रहे हैं।