{"_id":"57fe92d04f1c1b8e1528f599","slug":"youth-murdered-bodies-burned-turret","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या कर शव बुर्जी में जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की हत्या कर शव बुर्जी में जलाया
अमर उजाला/ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
लोधा इलाके में गांव मूसेपुर के पास युवक की हत्या कर शव को बुर्जी में डालकर जला दिया गया। बुधवार तड़के जब लोगों ने बुर्जी से धुआं उठता देखा तो युवक की लाश जलती मिली। खबर पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हालांकि अभी तक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने अधजली लाश को मोरचरी में रखवा दिया है।
गांव मुसेपुर और लोधा के बीच अशोक के खेत में बनी बुर्जी से बुधवार की सुबह धुआं उठ रहा था। जब राहगीरों ने अशोक को खबर दी तो उसने मौके पर जाकर बुर्जी में लाश जलती देख शोर मचा दिया।
विज्ञापन
इस पर वहां भीड़ जमा हो गई और खबर पर एसओ लोधा विनोद पवार पुलिस टीम के साथ पहुंच गए। उन्होंने पानी डालकर आग पर काबू पाया और अधजला शव बरामद किया। उसका पैरों से ऊपर का हिस्सा काफी हद तक जल चुका था।
विज्ञापन
पुलिस ने स्थानीय लोगों से शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन कोई पहचान नहीं हो सकी। एसओ लोधा के अनुसार आशंका है कि कहीं और हत्या किए जाने के बाद यहां लाकर युवक की लाश को जलाया गया है।
बुर्जी के बगल से बाइक के पहियों के निशान हैं। फिलहाल शव को पहचान के लिए मोरचरी में रखवा दिया है। चौकीदार की तहरीर पर अज्ञात लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
लोधा, गभाना सेफ जोन, नहीं हो रही पहचान
यह पहला मौका नहीं है, जब लोधा इलाके में अज्ञात लाश मिली है। इससे पहले दो युवतियों की सिरकटी लाश व एक युवक की लाश पिछले एक साल के अंतराल में मिल चुकी है।
जिनमें से मात्र एक की शिनाख्त हुई थी। इसी तरह लोधा से सटे गभाना क्षेत्र में भी अज्ञात लाशें मिलती रहती हैं। जिनकी अभी तक पहचान नहीं हुई हैं। इससे साफ है कि यह इलाका हत्या कर शव फेंके जाने के लिए सेफ जोन बनता जा रहा है।
पुलिस भी इस दिशा में कोई ठोस प्रयास नहीं करती और न शवों की पहचान हो पाती है। ताकि घटना का खुलासा हो सके।