फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   youth misguidng under this government

युवा वर्ग दोराहे पर खड़ा है : वंशराज

Mon, 04 Jan 2021 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
youth misguidng under this government
आम आदमी पार्टी छात्र इकाई सीवाईएसएस के प्रदेश अध्यक्ष वंशराज दुबे सभा को संबोधित करते। - फोटो : CITY OFFICE
आम आदमी पार्टी जिला अलीगढ़ की छात्र-युवा संघर्ष समिति का महासम्मेलन आरएएफ रोड स्थित सेंट सोल्जर पब्लिक स्कूल में हुआ। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष परवेज अली खान ने की। मुख्य अतिथि छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष वंशराज दुबे ने कहा कि उत्तर प्रदेश का शिक्षित युवा वर्ग दोराहे पर खड़ा है। हर साल दो करोड़ रोजगार देने का वादा करने वाली भाजपा सरकार अपने वादे से मुकर गई। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के प्राइमरी स्कूल हों या उच्च शिक्षण संस्थाएं उनकी इमारत से लेकर शिक्षा व्यवस्था तक सभी कुछ डांवाडोल है।
विज्ञापन

दिल्ली से आए जिला अलीगढ़ प्रभारी वाजिद खान ने कहा कि दिल्ली की जनता को लगभग 150 सरकारी कार्यों के लिए डोर स्टेप डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है, जिसमें ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्ड, जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र जैसी अनेकों कार्य के लिए उपभोक्ता के समयानुसार उपलब्ध होते हैं। संचालन छात्र सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष कामिल खान ने किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर युवा प्रकोष्ठ की प्रदेश सचिव प्रियंका सिंह, पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सतीश चंद्र शर्मा, जिला महासचिव हेमेंद्र कुमार, स्वालीन सैफी, महानगर अध्यक्ष नदीम अंजुम, जिला अध्यक्ष सीवाईएसएस गौरव शर्मा, शहर विधानसभा अध्यक्ष मुकेश वार्ष्णेय नेताजी, युवा प्रकोष्ठ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष जाकिर खान, हाथरस प्रभारी प्रभात खांडे, मोहम्मद जुहैर खान, आसिफ अंसारी, डॉ. हजरत अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed