फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Youth looking for a job dies after being run over by a train.

Aligarh News: नौकरी की तलाश में निकले युवक की ट्रेन से कटकर मौत

Mon, 29 Jun 2026 02:23 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Youth looking for a job dies after being run over by a train.
त्रिदेव का फाइल फोटो - फोटो : samvad
गांव कासिमपुर गदाईपुर निवासी 28 वर्षीय त्रिदेव कुमार की ट्रेन की चपेट में आने से मृत्यु हो गई। वह घर से नौकरी की तलाश में गुजरात जाने के लिए निकला था। हादसा 25 जून को कलुआ रेलवे स्टेशन के पास हुआ था। पहचान न होने के कारण रेलवे पुलिस ने शव को अज्ञात के रूप में मोर्चरी में रखवा दिया था। सोशल मीडिया के जरिए उसकी शिनाख्त हुई।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया है कि 28 जून को रेलवे स्टेशन क्षेत्र में मृतक का बैग और ड्राइविंग लाइसेंस मिला। इसके आधार पर पुलिस ने जानकारी दी। हालांकि, परिवार को उस समय केवल सामान मिलने की सूचना दी गई थी। मृत्यु के बारे में नहीं बताया गया था। परिजनों ने बताया है कि त्रिदेव 22 जून को नौकरी की तलाश में घर से निकले थे। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया था। परिवार लगातार उनकी तलाश कर रहा था।
विज्ञापन

एक सोशल मीडिया ग्रुप पर अज्ञात शव की तस्वीर प्रसारित हुई। फोटो देखकर परिजनों ने शव की पहचान की और तुरंत पुलिस से संपर्क किया। पहचान की पुष्टि होने के बाद रविवार को पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया। त्रिदेव एमएससी की पढ़ाई पूरी कर चुके थे और रोजगार की तलाश में थे। जीआरपी इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया है कि कपड़े और हुलिए आधार पर युवक की शिनाख्त परिजनों ने कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन भाइयों में सबसे बड़े थे
त्रिदेव तीन भाइयों में सबसे बड़े थे और अविवाहित थे। उनके छोटे भाई अमित कुमार और सौरव कुमार विवाहित हैं तथा नौकरी करते हैं। उनके पिता प्रमोद कुमार का पहले ही निधन हो चुका है। रविवार को शव गांव पहुंचा तो केपी मिस्त्री, रवेंद्रपाल सिंह, रूप सिंह पहलवान, गेंदालाल वर्मा सहित कई लोग परिजनों को ढाढ़स बंधाने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed