{"_id":"659eec588442ed36450148de","slug":"youth-injured-in-road-accident-dies-aligarh-news-c-116-1-sali1010-966-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: पैदल चल रहे युवक में बाइक ने मारी टक्कर, उपचार के दौरान घायल की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: पैदल चल रहे युवक में बाइक ने मारी टक्कर, उपचार के दौरान घायल की मौत
Thu, 11 Jan 2024 12:43 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Thu, 11 Jan 2024 12:43 AM IST
सार
युवक पैदल अपने खेत की ओर जा रहा था। एक बाइक सवार ने युवक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। उपचार के दौरान 10 जनवरी को घायल युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक हरीमोहन शर्मा
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई है। 1 जनवरी को हरीमोहन शर्मा पुत्र सुरेश चंद्र कौशिक निवासी महेंद्र नगर सुबह करीब छह बजे हाथरस रोड पर पैदल अपने खेत जा रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान उमाकांत अग्रवाल के ईंट भट्ठा के पास तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी थी। इससे हरीमोहन शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पिता सुरेश चंद्र कौशिक ने बाइक चालक जसवीर पुत्र गिर्राज सिंह निवासी हैबतपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इलाज के दौरान 10 जनवरी को घायल की मौत हो गई। 15 वर्ष पहले शादी हुई थी। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन