{"_id":"6ae3b5d40d41c166ce0e24db","slug":"youth-heading-to-his-village-for-karwa-chauth-dies-in-an-accident-companion-injured-aligarh-news-c-426-1-sali1005-3856-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: करवाचौथ पर गांव जा रहे युवक की हादसे में मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: करवाचौथ पर गांव जा रहे युवक की हादसे में मौत, साथी घायल
विज्ञापन
करवाचौथ पर परिवार के पास गांव जा रहे अशोक कुमार (40) की सड़क हादसे में मौत हो गई। उनके साथ बाइक पर सवार पड़ोसी गांव के राजकिशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया।
उन्नाव जिले के थाना बांगरमऊ क्षेत्र के भूल भुलैया खेड़ा निवासी अशोक पुत्र ज्ञानेंद्र दिल्ली में नौकरी करते थे। प्रभारी निरीक्षक शशि कुमार के अनुसार, बुधवार देर रात वह अपने साथी राजकिशोर के साथ बाइक से गांव जा रहे थे। हाईवे पर पला सल्लू के पास पीछे से अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। उपचार के दौरान अशोक की मौत हो गई, जबकि राजकिशोर का इलाज चल रहा है। सूचना पर परिजन अलीगढ़ पहुंच गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। फरार वाहन की तलाश की जा रही है।
दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
अशोक कुमार दिल्ली में नौकरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। करवाचौथ पर गांव पहुंचने की उम्मीद थी, लेकिन रास्ते में हादसे ने उनकी जिंदगी छीन ली। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दो बच्चों ने अपने पिता को खो दिया। त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं।