फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Youth fell into canal along with bike, dead body found

Aligarh News: बाइक सहित नहर में गिरा युवक, बुझा घर का चिराग, सात दिन बाद मिला शव

Tue, 05 Mar 2024 01:12 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 05 Mar 2024 01:12 AM IST
सार

युवक नोएडा के निकट झाझर में अपने दोस्त से मिलने के बाद वापस गांव आ रहा था। रात 10.30 बजे वह जहांगीरपुर थाने के गांव कपना नहर के पुल के पास पहुंचा तो उसकी बाइक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। युवक नहर में डूब गया।

विज्ञापन
Youth fell into canal along with bike, dead body found
मृतक सलमान - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पिसावा के गांव जलोखरी निवासी युवक की बुलंदशहर के जहांगीरपुर थाने की कपना नहर में डूबने से मौत हो गई। युवक का शव सात दिन बाद 4 मार्च को मिला। इकलौते बेटे की मौत से पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


गांव जलोखरी के भोलाराम का 22 वर्षीय बेटा सलमान नोएडा में दांतों के डाक्टर के साथ काम करता था। गांव से ही प्रतिदिन बाइक से आवागमन करता था। 26 फरवरी की शाम नोएडा के निकट झाझर में अपने दोस्त से मिलने के बाद वापस गांव आ रहा था। रात 10.30 बजे वह जहांगीरपुर थाने के गांव कपना नहर के पुल के पास पहुंचा तो उसकी बाइक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। युवक नहर में डूब गया। जब वह घर नहीं पहुंचा तो तड़के से ही परिजनों ने तलाश शुरू की, लेकिन युवक का कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन


परिजनों ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। एनडीआरएफ की टीम नहर में युवक की तलाश में जुट गई। सात दिन बाद 4 मार्च की सुबह करीब सात बजे सलमान का शव कपना पुल के समीप मिल गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना से गांव जलोखरी में शोक की लहर दौड़ गई है। सलमान अपने पिता का इकलौता बेटा था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed