{"_id":"654e88fd4681637e5b064c46","slug":"youth-dies-in-vehicle-collision-in-aligarh-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: सड़क पार कर रहा था, वाहन की टक्कर से युवक की मौत, नहीं हुई शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: सड़क पार कर रहा था, वाहन की टक्कर से युवक की मौत, नहीं हुई शिनाख्त
Sat, 11 Nov 2023 01:18 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 11 Nov 2023 01:18 AM IST
सार
युवक सड़क पार कर रहा था। तभी उसे किसी वाहन ने टक्कर मार दी। वहां के बारे में किसी को पता नहीं चल सका। घायल हुए युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ के थाना क्वार्सी क्षेत्र में क्वार्सी चौराहे के पास 10 नवंबर रात हुए हादसे में युवक की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब युवक सड़क पार कर रहा था। तभी उसे किसी वाहन ने टक्कर मार दी। वहां के बारे में किसी को पता नहीं चल सका। घायल हुए युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस की तमाम कोशिश के बाद भी उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। क्वार्सी पुलिस के अनुसार स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक सड़क के आसपास घूम रहा था। तभी किसी वाहन की चपेट में आ गया। फिलहाल शव को पहचान के लिए पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन