फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Youth dies from electric shock while charging a battery

Aligarh News: बैटरी चार्ज करते समय करंट से युवक की मौत

Fri, 30 Oct 2026 02:40 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Youth dies from electric shock while charging a battery
मोहल्ला नगाइचपाड़ा में ई-रिक्शा की बैटरी चार्ज करते समय करंट लगने से 18 वर्षीय दुर्गेश की मौत हो गई। हादसा बुधवार रात उस समय हुआ, जब वह सुबह ई-रिक्शा चलाने के लिए बैटरी चार्ज कर रहा था।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, दुर्गेश के पिता वीरेंद्र कुमार किराये पर ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। दुर्गेश टेंट की दुकान पर मजदूरी करता था और पिता का हाथ बंटाता था। बुधवार शाम वीरेंद्र ई-रिक्शा लेकर घर लौटे थे। रात में दुर्गेश ने सुबह ई-रिक्शा ले जाने के लिए बैटरी चार्ज करने को बिजली का तार लगाया। इसी दौरान ई-रिक्शा में करंट उतर आया और वह उसकी चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

दुर्गेश दो बहनों और एक भाई में सबसे बड़ा था। उसकी मौत से मां और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मोहल्ले में मातम छा गया। स्थानीय लोगों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराए बिना अंतिम संस्कार कर दिया। कोतवाल सुरेंद्र पांडेय ने बताया कि घटना उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed