{"_id":"664b656e5bfecc1bc10bd899","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-train-mutilated-body-found-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत, मिला क्षत-विक्षित शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत, मिला क्षत-विक्षित शव
Mon, 20 May 2024 08:31 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 20 May 2024 08:31 PM IST
सार
सूबेदारगंज से प्रयागराज एक्सप्रेस ट्रेन से टकराकर युवक की मौत हो गई। रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षित शव बरामद हुआ। शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
शव
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
अलीगढ़ -बरेली रेलवे ट्रैक पर मंजूरगढ़ी स्टेशन के पास एक युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। जिसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
आरपीएफ पोस्ट के कमांडर राजीव वर्मा ने बताया कि अलीगढ़-बरेली के मध्य किलोमीटर नंबर 161 के खंभा नंबर 7-8 के मध्य सूबेदारगंज से प्रयागराज एक्सप्रेस ट्रेन से टकराकर युवक की मौत हो गई। ट्रैकमैन सरफराज व सरजीत सिंह ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षित शव बरामद हुआ। एसआई धीरज सिंह स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन