{"_id":"6674164a30b80bcd8204855f","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-thresher-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: थ्रेसर मशीन की चपेट में आया युवक, हुई दर्दनाक मौत, परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: थ्रेसर मशीन की चपेट में आया युवक, हुई दर्दनाक मौत, परिवार में छाया मातम
Thu, 20 Jun 2024 05:15 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 20 Jun 2024 05:15 PM IST
सार
युवक ट्रैक्टर-थ्रेसर से किसान के यहां उर्द निकालने गया था। थ्रेसर के ऊपर टापा में कूड़ा फंस गया, उसने चलते थ्रेसर में से कूड़ा निकालना चाहा । उसका हाथ और पैर थ्रेसर में चला गया। युवक की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक युवक अमन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उर्द निकलते समय 20 जून को थ्रेसर मशीन की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। मौत की सूचना से परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
विजयगढ़ थाना क्षेत्र के भटौली निवासी अमन (22) पुत्र राजवीर सिंह 20 जून की सुबह अपने ट्रैक्टर-थ्रेसर से किसान के यहां उर्द निकालने गया था। थ्रेसर के ऊपर टापा में कूड़ा फंस गया, उसने चलते थ्रेसर में से कूड़ा निकालना चाहा । उसका हाथ और पैर थ्रेसर में चला गया। युवक की मौके पर मौत हो गई।
वहां उपस्थित लोगों ने बचाने की कोशिश की। थ्रेसर को तुरंत बंद कर दिया, लेकिन जब तक उसकी मौत हो चुकी थी। युवक के शव को देखकर परिवार में कोहराम मच गया। सैकड़ों की तादात में ग्रामीण एकत्रित हो गए । युवक के पिता का कुछ वर्ष पूर्व देहांत हो चुका था। वह दो भाई हैं और भाइयों में छोटा है।
विज्ञापन