फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Youth dies after being cut by rotavator, murder charge filed

Aligarh News: युवक की रूटावेटर से कटकर मौत, हत्या का आरोप

Mon, 04 May 2026 02:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after being cut by rotavator, murder charge filed
थाना टप्पल क्षेत्र के गांव उटवारा में रविवार की शाम एक युवक की रूटावेटर से कटकर मौत हो गई। युवक के चाचा ने नशीला पदार्थ खिलाकर युवक की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव उटवारा के दिमान ने थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार की शाम करीब 6:00 बजे गांव का मोनू पुत्र रामवीर, उसके भतीजे चंद्रवीर (35 ) पुत्र बच्चन लाल को बहाने से अपने साथ ले गया। आरोप है कि मोनू ने खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर चंद्रवीर को खिला दिया और गांव के संजय के खेत में ले जाकर ट्रैक्टर के रूटावटर से चंद्रवीर को कई जगह से काट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई और वह मौके से भाग गया। गांव के लोगों ने चंद्रवीर को पड़े हुए देखा तो परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन



पिता की भी हुई थी ट्रैक्टर से दबकर मौत

घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक के एक पुत्र व एक पुत्री है व मृतक के पिता की लगभग दो वर्ष पूर्व ट्रैक्टर से दबकर मौत हो गई थी। टप्पल थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा के अनुसार, शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक की ट्रैक्टर में लगे रूटावेटर से मौत हुई है, घटनास्थल पर झाड़ियां भी हैं। परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संजीव कुमार तोमर, सीओ खैर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed