{"_id":"6602cb9c25f5980d440c6c5b","slug":"youth-death-murder-charges-2024-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: होली मिलने के बहाने युवक को साथ ले गए दोस्त, बिगड़ी तबीयत, मेडिकल में दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: होली मिलने के बहाने युवक को साथ ले गए दोस्त, बिगड़ी तबीयत, मेडिकल में दम तोड़ा
Tue, 26 Mar 2024 06:51 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 26 Mar 2024 06:51 PM IST
सार
कुछ दोस्त युवक को होली मिलने की कह कर अपने साथ ले गए। लौटने पर युवक की तबीयत खराब थी। युवक को इगलास में निजी चिकित्सक के पास ले गए, वहां से अलीगढ़ के मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक संतोष
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इगलास कोतवाली के गांव बींझैरा में दोस्तों के साथ होली मिलने गए युवक की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक के चाचा ने विषाक्त पदार्थ खिलाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। थाना पुलिस ने मामले को संदिग्ध बताते हुए कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
राजकुमार पुत्र नेत्रपाल शर्मा ने बताया कि 24 मार्च की शाम चार बजे अंकित पुत्र रामकिशन निवासी बीझैंरा, उसके साथी मोनू पुत्र मोती सिंह, वीकेश पुत्र नामलूम निवासीगण सिमरधरी और एक अज्ञात उनके घर आए। ये लोग होली मिलने जाने के लिए भतीजे संतोष को बुलाकर अपने साथ ले गए। शाम करीब सात बजे संतोष घर लौटा तो उसकी तबीयत ठीक नहीं थी।
विज्ञापन
अंकित ने बताया कि बर्गर खाए हैं, जिससे तबीयत बिगड़ी है। इसके बाद भतीजे को उल्टियां होने लगी। भतीजे को इगलास में एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। वहां से अलीगढ़ के एक निजी नर्सिंग होम में ले गए। वहां से जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाने की सलाह दी गई। मेडिकल कॉलेज पहुंचते ही चिकित्सक ने संतोष को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन