{"_id":"6ad9301a2ed378dcae01ae87","slug":"yatharth-conquered-lubache-east-aligarh-news-c-2-1-ali1027-1095531-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: यथार्थ ने फतह किया लुबाचे ईस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: यथार्थ ने फतह किया लुबाचे ईस्ट
विज्ञापन
लुबाचे ईस्ट पर यथार्थ।
- फोटो : self
बर्फ से ढंकी दुर्गम पहाड़ियां, माइनस 20 डिग्री तापमान और कम ऑक्सीजन के बीच कदम-कदम पर हौसले की परीक्षा। रास्ते मुश्किल थे, लेकिन जुनून उससे कहीं ज्यादा मजबूत। शहर के युवा उद्यमी यथार्थ गुप्ता ने नेपाल के लुबाचे ईस्ट पर्वत तक पहुंचकर रोमांच और साहस से भरी अपनी यात्रा पूरी की।
एक से 18 अक्तूबर तक चले इस अभियान में उन्होंने समुद्र तल से करीब 20 हजार फीट की ऊंचाई तक का सफर तय किया। अब उनका अगला लक्ष्य खूबसूरत पर्वत अमा डबलम पर चढ़ाई करना है।
यथार्थ गुप्ता ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि पर्वतारोहण जितना रोमांचक दिखाई देता है, वास्तविकता में उतना ही चुनौतीपूर्ण भी है। जैसे-जैसे ऊंचाई बढ़ती गई, मुश्किलें भी बढ़ती गईं। हालात ऐसे थे कि महज 300 मीटर की दूरी तय करने में ढाई घंटे तक लग गए। उन्होंने कहा कि पर्वतारोहण केवल शारीरिक क्षमता का नहीं, बल्कि मानसिक मजबूती और धैर्य का भी इम्तिहान है।
विज्ञापन
पर्वतारोहण के अपने अनुभव को यथार्थ अब शहर के युवाओं तक पहुंचाना चाहते हैं। यथार्थ की योजना अलीगढ़ में एक एडवेंचर एरीना विकसित करने की है। इस मौके पर टीकाराम कन्या महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव हरिप्रकाश गुप्ता मौजूद रहे। ब्यूरो