फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Harshit, Kanak, and Yogita emerged victorious in Triathlon B

Aligarh News: ट्रायथलॉन बी में हर्षित, कनक और योगिता ने मारी बाजी

Thu, 22 Oct 2026 03:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
Harshit, Kanak, and Yogita emerged victorious in Triathlon B
प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी। साथ में अतिथि। - फोटो : samvad
स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को आयोजित जिला स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हर्षित, कनक और योगिता ने बाजी मारी। प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी 14 से 16 नवंबर तक हैदराबाद में होने वाली 20वीं नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स मीट में प्रतिभाग करने की तैयारी करेंगे।
विज्ञापन


जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव विवेक कुमार ने बताया कि अंडर-14 बालक ट्रायथलॉन बी में हर्षित प्रथम, प्रिंस द्वितीय और जुनैद तृतीय रहे। ट्रायथलॉन सी में आदर्श चौधरी ने पहला, नितिन ने दूसरा और तनुज ने तीसरा स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग के ट्रायथलॉन बी में कनक चौधरी प्रथम, अनुष्का द्वितीय और दीक्षा तृतीय रहीं। ट्रायथलॉन सी में योगिता ने पहला, दीपिका ने दूसरा और सुरभि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


बालक वर्ग की 60 मीटर दौड़ में संदीप, प्रशांत चौधरी और निशांत सिंह क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। 600 मीटर दौड़ में शिवा पहले, धीरज दूसरे और विकास कुमार बघेल तीसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद में आदित्य चौधरी प्रथम, हरिओम द्वितीय और प्रदीप चौधरी तृतीय रहे। भाला फेंक में हिमांश चौधरी ने पहला, अरुण चौधरी ने दूसरा और जय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की 60 मीटर दौड़ में साक्षी जादौन प्रथम, अदिति द्वितीय और क्षमा तृतीय रहीं। 600 मीटर दौड़ में गीतांजलि पहले और कोमल दूसरे स्थान पर रहीं। लंबी कूद में समा इस्लाम प्रथम और निशा द्वितीय रहीं। भाला फेंक में खुशी ने पहला और सुकृति ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्घाटन क्रीड़ा अधिकारी पूनम लता राज और जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष शमशाद निसार आजमी ने किया। डॉ. इंदु सिंह और जितेंद्र यादव ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान किया। संचालन मनोज चौधरी ने किया। निर्णायक हीरा सिंह, विजय कुमार, प्रशांत चौधरी, पूजा रानी, जुगनू सोलंकी, कपिल कुमार, अभिषेक सिंह और पूनम मिश्रा रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed