फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Youth crushed by dumper at mining site in Khair

Aligarh News: खैर में खनन स्थल पर डंपर ने कुचला युवक, परिजनों ने लगया हत्या का आरोप

Thu, 15 May 2025 01:36 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 15 May 2025 01:36 AM IST
सार

मृतक पवन तीन भाइयों में सबसे छोटा था। पवन की शादी एक वर्ष पहले पलवल की पूजा देवी के साथ हुई थी जो इस समय गर्भवती है। पवन ने अपने पीछे चार बहन और माता-पिता को रोते बिलखते छोड़ा है।

विज्ञापन
Youth crushed by dumper at mining site in Khair
शव - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

14 मई कोतवाली क्षेत्र के गांव पला जरारा के पला गांव के एक खेत में 13- 14 मई को खनन के चलते डंपर से कुचल जाने पर धुंदी नगला निवासी युवक पवन पुत्र कालीचरन 22 वर्ष की मौत हो गई। जिससे परिवार में मातम छा गया।

विज्ञापन


पवन के परिजनों ने खननकर्ताओं पर हत्या का आरोप लगाते हुए बताया कि पवन आज से पहले उनके साथ अपना ट्रैक्टर चलाता था, किंतु बीती रात हमारा ट्रैक्टर नहीं गया था। खनन कर्ता डंपर की गिनती करने हेतु उसे रोजदारी पर घर से अपने साथ ले गए थे। उन में से एक व्यक्ति ने सुबह 5:30 बजे जाकर हमें बताया कि पवन की डंपर के कुचलने से मौत हो गई है । इतना सुनते ही परिजन और ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड़े जहां पवन का खनन वाले खेत में शव पड़ा हुआ था, किंतु जब तक खनन कर्ता अपने डम्पर और जेसीबी को वहां से ले जा चुके थे।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। पवन तीन भाइयों में सबसे छोटा था। पवन की शादी एक वर्ष पहले पलवल की पूजा देवी के साथ हुई थी जो इस समय गर्भवती है। पवन ने अपने पीछे चार बहन और माता-पिता को रोते बिलखते छोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ खैर वरुण कुमार सिंह का कहना है कि युवक की मौत डंपर के कुचलने से हुई है किंतु परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। कोई तहरीर परिजनों द्वारा प्राप्त नहीं हुई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed