{"_id":"5ead80698ebc3e90743f2c62","slug":"youth-commit-suicide-in-lockdown-investigation-on-the-reason-city-office-news-ali2327106118","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में युवक ने दी जान, वजह को लेकर जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में युवक ने दी जान, वजह को लेकर जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के आलमबाग मोहल्ले में एक युवक ने शुक्रवार रात फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जान दे दी। शनिवार सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। परिवार व मोहल्ले के लोग इसे आर्थिक तंगी से सुसाइड मान रहे हैं। मगर पूछताछ के आधार पर पुलिस मामले को गृहक्लेश से जोड़कर देख रही है। जांच जारी है। शव का सैंपल कोरोना टेस्ट के लिए भेज दिया गया है।
मो. हैदर (23) पुत्र रईस निवासी आलमबाग, सिविल लाइंस तीन बहनों का इकलौता भाई था। तीनों बहनों का निकाह होने के बाद वह बूढ़ी का मां का सहारा था। परिवार वालों के अनुसार देहली गेट बाईपास स्थित एक मीट फैक्टरी में काम कर पैसे कमाता था। मृतक की मां सलमा के मुताबिक बेटा शुक्रवार रात को खाना खाने के बाद छत पर सोने के लिए चला गया था। शनिवार सुबह दस बजे तक वह छत से उतरकर नीचे नहीं आया तो छत पर जाकर देखा। बेटा टीनशेड में गार्टर पर लटके फांसी के फंदे पर झूलता मिला। मौके पर चीखपुकार मच गई। सूचना देकर पुलिस बुलाई। सलमा के मुताबिक बेटा लॉक डाउन के चलते काम न मिलने से परेशान था।
घर में खाने-खर्चे के लिए भी पैसे खत्म हो रहे हैं। इधर, थाना सिविल लाइंस इंस्पेक्टर अमित कुमार ने बताया कि पहली नजर में मामला गृहक्लेश का लग रहा है। फिलहाल जानकारी जुटाई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम हाउस पर भेज दिया है। वहां से शव का कोरोना टेस्ट होने के लिए सैंपल भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर पोस्टमार्टम संबंधी कार्रवाई की जाएगी। इधर, इस सूचना पर पूर्व विधायक व कांग्रेस नेता विवेक बंसल भी पीड़ित के घर पहुंचे। परिवार को मदद मुहैया कराते हुए प्रशासनिक स्तर पर मदद दिलाने का भरोसा दिलाया।