{"_id":"69ca70659279ee349a0df6fc","slug":"youth-caught-with-stolen-goat-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: पशु पेंठ में चोरी के बकरे बेचने पहुंचा युवक पकड़ा, तीन खरीदार हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: पशु पेंठ में चोरी के बकरे बेचने पहुंचा युवक पकड़ा, तीन खरीदार हिरासत में
Mon, 30 Mar 2026 06:15 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 30 Mar 2026 06:15 PM IST
सार
चार बकरे घर से चोरी हो गए। ममता देवी अपने परिवार के साथ जिला कासगंज के कस्बा ढोलना में लगी पशु पेंठ में बकरों की खोज में पहुंचीं। वहां उन्हें अपने चारों बकरे दिखाई दिए, जो थाना छर्रा क्षेत्र के गांव भमोरी बुजुर्ग निवासी तीन युवकों के पास थे।
विज्ञापन
बरामद चारों बकरे
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गंगीरी के गांव बूढागांव से चोरी हुए बकरे कासगंज के ढोलना पशु पेंठ में बिक्री के लिए पहुंचे। पुलिस ने बिक्री करते हुए एक युवक के साथ दो अन्य युवकों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
गांव बूढागांव निवासी ममता देवी पत्नी स्व. नरेश कुमार के चार बकरे 29 मार्च दोपहर घर से चोरी हो गए। घटना के बाद परिजन परेशान रहे और आसपास काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सोमवार सुबह ममता देवी अपने परिवार के साथ जिला कासगंज के कस्बा ढोलना में लगी पशु पेंठ में बकरों की खोज में पहुंचीं। वहां उन्हें अपने चारों बकरे दिखाई दिए, जो थाना छर्रा क्षेत्र के गांव भमोरी बुजुर्ग निवासी तीन युवकों के पास थे।
विज्ञापन
ममता देवी ने जब उनसे पूछताछ की तो युवकों ने बताया कि उन्होंने ये बकरे बूढागांव के मंदिर के पास से एक युवक से 51 हजार रुपये में खरीदे हैं अब उन्हें पेंठ में बेचने आए हैं। ममता देवी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तीनों युवकों को बकरों सहित पकड़कर थाने ले आई। बाद में चारों बकरे ममता देवी को सुपुर्द कर दिए गए, जबकि पकड़े गए युवकों को हवालात में बंद कर दिया गया। इंस्पेक्टर सरिता द्विवेदी ने बताया कि अभी तक पीड़िता की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन