{"_id":"670aba6ff181540ef400e6d2","slug":"youth-caught-stealing-battery-kept-in-gallery-of-computer-cell-in-amu-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"AMU: कंप्यूटर सेल की गैलरी में रखी बैटरी चोरी करते युवक दबोचा, रिपोर्ट दर्ज, माल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AMU: कंप्यूटर सेल की गैलरी में रखी बैटरी चोरी करते युवक दबोचा, रिपोर्ट दर्ज, माल बरामद
Sun, 13 Oct 2024 04:35 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 13 Oct 2024 04:35 AM IST
सार
कंप्यूटर सेल में गैलरी में रखी नई बैटरी को 11 अक्टूबर को एक युवक चोरी कर रहा था। आरोपी ने अपनी पहचान नवेद निवासी जमालपुर पुरानी चौकी, सिविल लाइंस के रूप में दी। यहां से पिछले तीन दिन में आठ बैटरी चोरी हो चुकी हैं। नवेद के बैग से चोरी की गई बैटरी बरामद हुई।
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एएमयू के प्रशासनिक ब्लॉक के फाइनांस ऑफिस के कंप्यूटर सेल की गैलरी में रखी बैटरी चोरी करते हुए एक युवक को कर्मचारियों ने रंगे-हाथों पकड़ लिया। आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। प्रशासनिक ब्लॉक के केयर टेकर आमिर जफर खां ने इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कंप्यूटर सेल में गैलरी में रखी नई बैटरी को 11 अक्टूबर को एक युवक चोरी कर रहा था। आरोपी ने अपनी पहचान नवेद निवासी जमालपुर पुरानी चौकी, सिविल लाइंस के रूप में दी। यहां से पिछले तीन दिन में आठ बैटरी चोरी हो चुकी हैं। नवेद के बैग से चोरी की गई बैटरी बरामद हुई।
विज्ञापन
आरोपी के पास से मोबाइल, स्मार्ट घड़ी, एक इलेक्ट्रिक स्कूटी, एक बैग बरामद हुआ है। थाना सिविल लाइंस के प्रभारी रीतेश कुमार ने बताया कि आरोपी से पूछताछ कर पहले चोरी गईं बैटरियों के बारे में जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन