फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Your given oxygen concentrator, can save lives: commissioner

आपका दिया ऑक्सीजन कन्संट्रेटर, बचा सकता है जान : मंडलायुक्त

Sun, 02 May 2021 12:37 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
Your given oxygen concentrator, can save lives: commissioner
मंडलायुक्त गौरव दयाल ने मंडल के सभी उद्यमियों से इस मुश्किल घड़ी में ऑक्सीजन कन्संट्रेटर दान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस संकट के समय में उद्यमियों को ऑक्सीजन कन्संट्रेटर दान देने चाहिए, जिससे कि अस्पतालों में जरूरतमंदों को समय से ऑक्सीजन दी जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा है कि संपूर्ण प्रदेश क्या, समूचा विश्व ही कोविड-19 की चपेट में है। एक-एक दिन में कोरोना के कई-कई हजार नए मामले सामने आ रहे हैं। जानलेवा महामारी से लड़ने के लिए अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन की काफी कमी है, जिससे स्वास्थ्य महकमे पर काफी दबाव है। संक्रमितों को बड़ी संख्या में ऑक्सीजन मुहैया कराना वर्तमान समय की जरूरत है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त गौरव दयाल ने मंडल के चारों जनपद के उद्यमियों, व्यापारियों, सामाजिक संस्थाओं समेत सक्षम परिवारों से कहा है कि वह इस मुसीबत में लोगों की मदद करने के लिए आगे आएं। ऑक्सीजन कन्संट्रेटर खरीद कर जिला अस्पतालों या सीएचसी को दान करते हुए कोरोना संक्रमितों की जान बचाएं। सक्षम व्यक्ति जरूरतमंद लोगों को ऑक्सीजन कन्संट्रेटर उपलब्ध कराएं। एक छोटी सी मदद किसी की जान बचा सकती है, उसके किसी परिजन को उससे दूर जाने से रोक सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed