फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Young woman disappears with jewelry and cash before wedding

Aligarh News: शादी से छह दिन पहले युवती गहने व नकदी लेकर लापता

Wed, 24 Jun 2026 01:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Young woman disappears with jewelry and cash before wedding
टप्पल थाना क्षेत्र के एक गांव से युवती शादी से पहले घर से लापता हो गई है। वह अपने साथ लाखों रुपये के गहने और नकदी भी ले गई। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पीडि़त पिता ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उनकी 18 वर्षीय बेटी की शादी 27 जून को होनी है। घर में विवाह की तैयारियां चल रही हैं। 21 जून की शाम करीब चार बजे वह लापता हो गई। युवती के पिता ने बताया कि बेटी अपने साथ चार तोला सोने व 250 ग्राम चांदी के आभूषण और 3.40 लाख रुपये भी ले गई है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने कुल आठ लोगों को नामजद किया है, जिनमें मुख्य आरोपी विजय कुमार, उसका भाई अजय कुमार, तहेरा भाई संजय, विनीत चौधरी, अजय उर्फ राहुल, धीरज, देवेंद्र, अजीत सिंह शामिल हैं। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed