फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   young man was called to AMU by making a girl voice

Aligarh News: लड़की की आवाज बनाकर एएमयू के पास बुलाया युवक, फिर पीटा, अज्ञात में मुकदमा दर्ज

Sun, 13 Aug 2023 01:20 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 13 Aug 2023 01:20 AM IST
सार

मूल रूप से शाहपाड़ा सासनी गेट के प्रिंटिंग प्रेस चलाने वाले रमेश के अनुसार उनका बेटा क्षितिज भारद्वाज किसी ने लडक़ी के नाम से आईडी बनाकर अपनी बातों में फंसा लिया। खुद को एएमयू का बताते हुए उसे शुक्रवार रात आठ बजे मैसेंजर पर काल कर एएमयू बुलाया।

विज्ञापन
young man was called to AMU by making a girl voice
एएमयू - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अलीगढ़ महानगर के सासनी गेट इलाके के एक युवक को पहले लड़की की आवाज बनाकर उसे झांसे में फंसाया गया। फिर मिलने के बहाने एएमयू के मिंटो सर्किल स्कूल के पास कामर्स विभाग के सामने बुलाया गया। जहां शुक्रवार रात युवक को जमकर पीटा और लूटा गया। आरोप धार्मिक नारे लगवाने तक का है। मगर पुलिस के सामने पिता ने धार्मिकनारे लगवाने का आरोप नकार दिया। इस मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


मूल रूप से शाहपाड़ा सासनी गेट के प्रिंटिंग प्रेस चलाने वाले रमेश के अनुसार उनका बेटा क्षितिज भारद्वाज किसी ने लडक़ी के नाम से आईडी बनाकर अपनी बातों में फंसा लिया। खुद को एएमयू का बताते हुए उसे शुक्रवार रात आठ बजे मैसेंजर पर काल कर एएमयू बुलाया। बात न मानने पर तस्वीर वायरल करने की धमकी दी। इस पर क्षितिज बिना किसी को बताए कामर्स विभाग के सामने चला गया। 
विज्ञापन


वहां 10-12 लडक़े पहले से बैठे थे। जिन्होंने उसे पीटना शुरू कर दिया। लोहे की जंजीर व ईंट-पत्थरों से मारपीट की।  जेब में रखे साढ़े छह हजार रुपये व अंगूठी छीन ली। बाद में नाले में फेंक दिया। उसे गोली मारने तक की बात कही। बाद में आरोपी वहां से चले गए। किसी तरह युवक बाहर आया और दोस्त को फोन करके बुलाया। इसके बाद घर पहुंचा। इस सूचना पर भाजपा नेता विनय वाष्र्णेय, भाजयुमो के महानगर मंत्री हर्षद हिंदू आदि परिवार के साथ पहले सासनी गेट थाने पहुंचे। जहां सीओ को पूरा विषय बताते हुए यहां तक कहा कि उससे धार्मिक नारे लगवाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि युवक के पिता ने इस बात को सिरे से नकार दिया। बाद में मामला सिविल लाइंस का होने के चलते देर रात उसे सिविल लाइंस भेजा गया। जहां तहरीर के आधार पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया गया। सीओ तृतीय अशोक कुमार सिंह ने बताया कि प्रकरण में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच में उजागर हुआ है कि वह किसी लडक़ी से बात करता था। अब उसे किसने बुलाया और आरोपी कौन थे। इसकी जांच की जा रही है। सीसीटीवी आदि देखे जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed