{"_id":"6110fea38ebc3efcd917fa6f","slug":"young-man-was-beaten-to-death-with-sticks-in-money-dispute-suspended-constable-uncle-accused-of-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: पैसों के विवाद में युवक को लाठियों से पीट-पीटकर मार डाला, निलंबित सिपाही ताऊ और चाचा पर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: पैसों के विवाद में युवक को लाठियों से पीट-पीटकर मार डाला, निलंबित सिपाही ताऊ और चाचा पर हत्या का आरोप
Mon, 09 Aug 2021 03:38 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Mon, 09 Aug 2021 03:38 PM IST
सार
आरोप है कि यहां कुछ रुपयों के लेनदेन को लेकर आकाश से बात हुई। इसी बीच कहासुनी में आकाश को कमरे में बंद करके रस्सी से बांधकर डंडों से पीटा। इस दौरान आकाश की मां व अन्य लोग बाहर से चीखते चिल्लाते रहे। मगर आरोपी उसे अधमरा होने पर ही छोड़कर भागे।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ के विजयगढ़ थाना क्षेत्र नगला केसिया में युवक की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस हत्या का आरोप युवक के ताऊ और चाचा पर लगा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
घटना को लेकर पड़ोसी की ओर से आरोपी निलंबित सिपाही ताऊ व चाचा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने सिपाही की कार व लाइसेंसी रिवाल्वर जब्त कर ली है। नगला केसिया में आकाश पुत्र उमेश कुमार यादव अपने खेत से रविवार देर शाम को घर आया था। कुछ समय बाद उसके ताऊ राजेश यादव, चाचा लवकेश भी आ गए।
विज्ञापन
आरोप है कि यहां कुछ रुपयों के लेनदेन को लेकर आकाश से बात हुई। इसी बीच कहासुनी में आकाश को कमरे में बंद करके रस्सी से बांधकर डंडों से पीटा। इस दौरान आकाश की मां व अन्य लोग बाहर से चीखते चिल्लाते रहे। मगर आरोपी उसे अधमरा होने पर ही छोड़कर भागे। इस पर तत्काल परिवार के लोग उसे विजयगढ़ डॉक्टर के पास ले गए, वहां उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
इस घटना के बाद परिवार की ओर से पुलिस को कोई सूचना या तहरीर नहीं दी गई। मगर पड़ोसियों ने पुलिस को खबर दे दी। इस सूचना पर पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस को एक पड़ोसी ने बताया कि उसने शोरशराबे पर आरोपियों को रोकने का प्रयास किया। मगर उनमें से एक हाथ में लगे हथियार से फायरिंग करते हुए भाग गए। इनमें से एक आरोपी राजेश सिपाही के पद से निलंबित चल रहा है। उस पर दो साल पहले पत्नी से झगड़े का आरोप लगा था। उसी आरोप में वह निलंबित हुआ था। वह एटा में रहता है।
रविवार शाम को ही कार से यहां आया था। इंस्पेक्टर दया नारायण त्रिपाठी ने बताया कि निलंबित सिपाही राजेश की अल्टो गाड़ी कब्जे में ले ली है। उसी कार के अंदर से लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद हुई है। दोनों आरोपी फरार हैं। पड़ोसी की तहरीर पर दोनों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।