{"_id":"659008ead32eec6cb30f39f9","slug":"young-man-threatened-to-kill-the-girl-brother-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: रास्ते में दिया नंबर, कहा रोजाना बात करना, वरना भाई को जान से मार दूंगा, युवती के मना करने पर हुआ यह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: रास्ते में दिया नंबर, कहा रोजाना बात करना, वरना भाई को जान से मार दूंगा, युवती के मना करने पर हुआ यह
Sat, 30 Dec 2023 05:41 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 30 Dec 2023 05:41 PM IST
सार
युवती ने बताया कि वह छर्रा पढ़ने जाती है। एक दिन गांव के ही एक युवक ने उसे रास्ते में रोक कर अपना मोवाइल नंबर दिया। युवक ने कहा कि मुझसे रोजाना बात किया कर, बात नहीं करेगी तो तेरे भाई को जान से मार दूंगा। युवती ने मोबाइल नंबर लिखे हुए कागज को फाड़ कर फेंक दिया और अपने भाई को सबकुछ बता दिया।
विज्ञापन
गंगीरी थाना अलीगढ़
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
युवक ने युवती ने को रास्ते में रोक कर अपना नंबर दिया और रोजाना फोन करने को कहा। फोन न करने पर युवती के भाई को जान से मारने की धमकी दी। युवती ने नंबर लिखा कागज फाड़ दिया। युवक ने युवती के भाई को तमंचे के बल पर पीट दिया । मामले में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
अलीगढ़ में थाना गंगीरी के एक गांव निवासी युवती ने बताया कि वह छर्रा पढ़ने जाती है। एक दिन गांव के ही एक युवक ने उसे रास्ते में रोक कर अपना मोवाइल नंबर दिया। युवक ने कहा कि मुझसे रोजाना बात किया कर, बात नहीं करेगी तो तेरे भाई को जान से मार दूंगा। युवती ने मोबाइल नंबर लिखे हुए कागज को फाड़ कर फेंक दिया और अपने भाई को सबकुछ बता दिया।
विज्ञापन
युवती के भाई ने उस युवक को पकड़ कर उसके साथ मारपीट कर दी। तभी से युवती ने युवक के डर से स्कूल जाना बंद कर दिया। युवती का आरोप है कि युवक ने 30 दिसंबर की सुबह युवती के भाई को गांव में तंमचा लेकर घेर लिया और बुरी तरह से मारपीट कर जानसे मारने की कोशिश की। युवती के भाई ने थाने में गांव के ही युवक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
