फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Young man shot dead at birthday party

Aligarh News: पटाखे चलाने पर हुआ विवाद, बर्थडे पार्टी में गोली मारकर युवक की हत्या, हत्यारोपी फरार

Tue, 14 Nov 2023 08:44 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 14 Nov 2023 08:44 PM IST
सार

दीपावली पर पटाखे चलाने को लेकर विवाद हुआ। अगले दिन गोवर्धन पर एक बर्थडे पार्टी में हमलावरों ने युवक में गोली मार दी। युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। हमलावर फरार हो गए। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
Young man shot dead at birthday party
मृतक लवकुश - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अलीगढ़ में अतरौली कोतवाली के गांव स्वालेहपुर में दीपावली के दिन पटाखे चलाने को लेकर हुए विवाद के बाद 14 नवंबर शाम 18 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने तहेरे भाई की जन्मदिन की पार्टी में इस घटना को अंजाम दिया। गोली चलने की आवाज से घर में चीख-पुकार व सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अलीगढ़ भेज दिया। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन


विज्ञापन


गांव स्वालेहपुर में दीपावली की रात पटाखे चलाने के दौरान लवकुश व उसके परिजनों का लाखन सिंह, राजू, उदयवीर आदि से झगड़ा हो गया था। 14 नवंबर को भी दोनों पक्षों में फिर से विवाद हुआ। तब भी लोगों ने बीच बचाव कर दिया। शाम को लवकुश के तहेरे भाई अजय कुमार का जन्म दिन था। लवकुश सहित परिवार के सभी लोग जन्मदिन की खुशियां मनाते हुए दावत की तैयारी कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या

कुछ हमलावार बाइक पर वहां पहुंच गए और लवकुश पुत्र धर्म सिंह को निशाना बनाते हुए सिर में गोली मार दी। लवकुश लहुलुहान होकर वहीं गिर गया। गोली की आवाज सुनकर वहां अफरा-तफरी मच गई। लवकुश को आनन फानन सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सीओ मोहसिन खां, इंस्पेक्टर रणजीत चौधरी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। सीओ ने मोहसिन खां बताया कि युवक की हत्या की बात सामने आई है, इसमें कौन लोग शामिल हैं, जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। आरोपी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

जांच करती पुलिस

तीन भाईयों में सबसे छोटा था लवकुश
लवकुश तीन भाईयों में सबसे छोटा था। विकास सबसे बड़ा व नीरज और लवकुश जुड़वा भाई थे। किसी ने भी नहीं सोचा था कि दीपावली की रात पटाखे के दौरान दोनों पक्षों में मामूली कहासुनी के बाद हुआ झगड़ा हत्या तक पहुंच जाएगा। तब लोगों ने झगड़ा शांत कर दिया था। 14 नवंबर को दिन में फिर से कहासुनी हुई और झगड़ा हो गया।

हत्या
इस दौरान लवकुश पर एक महिला के पेट में लात मारने का आरोप लगा था। बताया गया कि इसी दौरान कुछ लोगों ने लवकुश की हत्या करने की चेतावनी दी थी। मामला नरौना 12 नंबर पुलिस चौकी तक भी पहुंचा। वहां से पुलिस गांव में गई भी, लेकिन कोई नहीं मिला। शाम होते-होते मामला हत्या तक पहुंच गया।

आठ लोगों के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट
मृतक लवकुश के चाचा छत्रपाल सिंह ने गांव के ही राजू पुत्र प्रेम सिंह, राकेश पुत्र राजू, अजय व सेठी पुत्रगण लाखन, उदयवीर पुत्र कमल सिंह, अमर सिंह पुत्र छीतर सिंह, संजू पुत्र साहब सिंह व राजेश पुत्र यशपाल निवासी बहरावद व अन्य अज्ञात के खिलाफ धारा 147, 147, 149, 302, 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

एक ही परिवार के चचेरे तहेरे भाइयों में पुराने विवाद को लेकर जन्मदिन पार्टी में कहासुनी हुई। एक पक्ष ने हमलावर होते हुए फायरिंग कर दी जिसमें लवकुश की मौत हो गई। सात संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अन्य नामजदों की गिरफ्तारी को तीन टीमें गठित की हैं। फोरेंसिक और क्राइम टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य एकत्रित किये है। - पलाश बंसल, एसपी देहात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed