फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Young man's dead body found hanging on a tree

अलीगढ़ः पेड़ पर लटका हुआ मिला युवक का शव, पत्नी की हत्या का था आरोप

Fri, 13 Aug 2021 12:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Young man's dead body found hanging on a tree
राकेश का फाइल फोटो। - फोटो : GANGIRI
थाना दादों क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का बृहस्पतिवार को आम के पेड़ पर फंदे से लटका हुआ शव मिला। युवक पर अलीगढ़ के रंजीत होटल में पत्नी की हत्या करने का आरोप था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गांव नगला ककरूआ निवासी राकेश कुमार (39) पुत्र कंचन सिंह की पहली पत्नी की 12 साल पहले मृत्यु हो गई थी। राकेश अपने दो बच्चों को गांव में ही छोड़कर अलीगढ़ रहकर टेंपो चलाने लगा था। उसी दौरान राकेश की जान पहचान मंजू नाम की महिला से हो गई। वह चार बच्चों की मां थी। कुछ दिन बाद राकेश ने मंजू से विवाह कर लिया। दोनों पीएसी के पास किराए के मकान में रहने लगे। कुछ दिन बाद मंजू अपने पहले पति से बात करने लगी। इसी बात को लेकर राकेश व मंजू में झगड़ा होने लगा। सात अगस्त को राकेश मंजू को किसी रिस्तेदार के यहां ले जाने की बात बोलकर अलीगढ़ के रंजीत होटल में ले गया। जहां उसने मंजू की गला दबाकर हत्या कर दी और फरार हो गया। थाना क्वार्सी पुलिस राकेश की तलाश में जुटी थी। बुधवार शाम राकेश गांव आया था। बृहस्पतिवार सुबह नगरिया जाहर बंबा के पास आम के पेड़ पर उसका शव लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed