फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Young man murdered by slitting his throat in Aligarh

युवक की गला रेतकर हत्या: दोस्तों के साथ गया टहलने, नहीं लौटा वापिस, झाड़ियों में मिली लाश, एक हिरासत में

Mon, 01 Apr 2024 04:32 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 01 Apr 2024 04:32 PM IST
सार

अलीगढ़ में क्वार्सी थाना क्षेत्र के नगला पटवारी की गली नंबर सात का युवक रात घर से अपने दोस्तों के साथ टहलने निकला। देर रात तक जब  वह नहीं लौटा तो परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की। उसका पता नहीं चला। अगली सुबह उसकी लाश मिली।

विज्ञापन
Young man murdered by slitting his throat in Aligarh
झाड़ियों में मिला युवक का शव - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

रात को दोस्तों के साथ टहलने गया युवक वापिस घर नहीं लौटा। परिवार वालों ने सभी जगह तलाशा, पर नहीं मिला। अगली सुबह टहलने निकले लोगों ने झाड़ियों में एक शव देखा, जिसका गला रेता हुआ था। शिनाख्त होने पर पता चला कि शव रात को लापता हुए युवक का है। पुलिस ने मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। हत्या की जांच के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

अलीगढ़ में क्वार्सी थाना क्षेत्र के नगला पटवारी की गली नंबर सात के निवासी हसरत अली का 18 वर्षीय पुत्र कासिम खुद पढ़ता था और बच्चों को पढ़ाता था। 31 मार्च की रात कासिम घर से अपने दोस्तों के साथ टहलने निकला। देर रात तक जब  वह नहीं लौटा तो परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की। उसका पता नहीं चला। 1 अप्रैल की सुबह टहलने निकले लोगों को किला स्थित झाड़ियों एक शव पड़ा दिखा। शव का गला रेता हुआ था। शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक कासिम
रात से लापता परिवार के सदस्यों को भी मिलने वाले ने सूचना दी कि एक शव मिला है। परिवार वालों ने शव की शिनाख्त कासिम के रूप में की। पुलिस, फील्ड यूनिट और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच के लिए तीन टीम बनाई गई हैं। 

मामले की जांच के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। जल्दी ही युवक की हत्या का खुलासा किया जाएगा।- अमृत जैन, सीओ तृतीय, अलीगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed