{"_id":"69c7c2db23c15268080f626f","slug":"young-man-made-the-video-of-hanging-himself-viral-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजाक पड़ा भारी: फंदा लगाने का वीडियो युवक ने किया वायरल, पुलिस ने हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजाक पड़ा भारी: फंदा लगाने का वीडियो युवक ने किया वायरल, पुलिस ने हिरासत में लिया
Sat, 28 Mar 2026 05:30 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sat, 28 Mar 2026 05:30 PM IST
सार
युवक ने मजाक में फांसी का फंदा बनाकर गले में डालकर वीडियो बना ली और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। जैसे ही यह वीडियो पुलिस पर पहुंची, युवक को हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन
गंगीरी कोतवाली
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गंगीरी क्षेत्र के गांव हिदरामई निवासी दिनेश पुत्र मुन्नालाल द्वारा सोशल मीडिया पर फांसी का फंदा गले में डालकर खुदकुशी करने की कोशिश करने का वीडियो वायरल करना महंगा पड़ गया।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने बताया है कि दिनेश नोएडा की एक कंपनी में नौकरी करता है, तीन दिन पहले गांव आया था। 27 मार्च को वह अपने दोस्तों के साथ बाग में घूमने गया, जहां मजाक-मजाक में पेड़ पर रस्सी का फंदा बनाकर वीडियो बना लिया। 28 मार्च को यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में दिनेश ने बताया कि यह सब उसने मजाक में किया था। इंस्पेक्टर सरिता द्विवेदी ने बताया कि युवक ने भविष्य में ऐसी गलती न करने की बात कही, जिसके बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन