{"_id":"641c40508076314918009098","slug":"young-man-left-his-wife-at-in-laws-house-sent-to-jail-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: ससुराल में पत्नी को छोड़ने गया युवक, सालों ने जमकर पीटा, भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: ससुराल में पत्नी को छोड़ने गया युवक, सालों ने जमकर पीटा, भेजा जेल
Thu, 23 Mar 2023 05:34 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 23 Mar 2023 05:34 PM IST
सार
युवक पत्नी को उसके मायके थाना गंगीरी के गांव लालगढ़ी छोड़ने आया था। तभी साले व ससुर से युवक की कहासुनी हो गई, सालों ने उसे पकड़ कर जमकर पीट दिया। ससुरालियों ने पुलिस को बुलाकर युवक को ही पकड़वा कर हवालात में बंद करा दिया।
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
युवक पत्नी को ससुराल छोड़ने गया था। ससुराल में सालों ने युवक को पहले पीटा, फिर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने युवक को शांतिभंग में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
अलीगढ़ में थाना अकराबाद के गांव तेजपुर निवासीओमवीर पुत्र चंद्रपालसिंह सिंह ने बताया कि बुधवार की शाम में पत्नी को उसके मायके थाना गंगीरी के गांव लालगढ़ी छोड़ने आया था। तभी साले व ससुर से युवक की कहासुनी हो गई, सालों ने उसे पकड़ कर जमकर पीट दिया।
विज्ञापन
ससुरालियों ने पुलिस को बुलाकर युवक को ही पकड़वा कर हवालात में बंद करा दिया। ससुराल में मारपीट करने की सूचना पर पुलिस ने पकडे़ गये ओमवीर को शांतिभंग में जेल भेज दिया।
विज्ञापन