फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   young man killed the driver who abused his wife

Aligarh News: युवक ने पत्नी को अपशब्द कहने वाले ड्राइवर की हत्या कर दी, सोहना से किया गिरफ्तार

Sun, 13 Aug 2023 01:27 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 13 Aug 2023 01:27 AM IST
सार

पूछताछ में अमित ने बताया कि उसकी पत्नी का वीडियो कॉल आया था और विकल ने शराब के नशे में उसे अपशब्द कहे थे। इसी को लेकर विकल को शराब पिलाकर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
young man killed the driver who abused his wife
गिरफ्तार। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

फरीदाबाद क्राइम ब्रांच-65 टीम ने आईएमटी मच्छगर में ट्रक ड्राइवर विकल की हत्या के मामले में आरोपी सिक्योरिटी गार्ड अमित को गुरुग्राम के सोहना से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अमित ने बताया कि उसकी पत्नी का वीडियो कॉल आया था और विकल ने शराब के नशे में उसे अपशब्द कहे थे। इसी को लेकर विकल को शराब पिलाकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी के कब्जे से मृतक के पैसे, मोबाइल व वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल बरामद की जाएगी।

विज्ञापन


क्राइम ब्रांच-65 के प्रभारी ब्रह्म प्रकाश ने बताया कि 31 वर्षीय आरोपी अमित मूलरूप से अलीगढ़ का रहने वाला है और फिलहाल मच्छगर गांव में रह रहा था। आरोपी अमित और मृतक विकल सेक्टर-68 स्थित एक कंपनी में साथ काम करते थे। अमित कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था और विकल ट्रक ड्राइवर था। 28 जुलाई की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि मच्छगर के पास झाड़ियों में एक युवक का शव पड़ा है। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही मौके पर थाना प्रबंधक सदर महेंद्र पाठक टीम के साथ पहुंचे। मृतक की पहचान यूपी के रामपुरा निवासी विकल के रूप में हुई। मृतक के परिजनों के मुताबिक, विकल अक्सर फरीदाबाद सामान लेकर आता था और साथियों के साथ ही रहता था। 22 जुलाई को कंपनी से गाड़ी लेकर निकला था, लेकिन उसके बाद घर नहीं लौटा। परिजनों ने 26 जुलाई को गुमशुदगी की सूचना दी, जिसके आधार पर सदर बल्लभगढ़ थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू की गई थी। आरोपी को सोहना से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed