{"_id":"65f20914eeafc6b8690fa464","slug":"young-man-hit-by-bus-dies-aligarh-news-c-106-1-vgh1001-100414-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बस से उतर रहा युवक आया चपेट में, हुई दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बस से उतर रहा युवक आया चपेट में, हुई दर्दनाक मौत
Thu, 14 Mar 2024 01:44 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 01:44 AM IST
सार
श्यामसुंदर और धर्मपाल एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम होने के बाद बारात से देर रात लौट रहे थे। जैसे ही गांव आया, तो रास्ते में दोनों बस से उतरे। इस बीच चालक ने बस तेजी से दौड़ा दी। जिसमें श्याम सुंदर बुरी तरह जख्मी हो गया। युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक श्याम सुंदर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
परोली कठैरा रोड पर 12 मार्च की रात बस से उतरते वक्त युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन घायल को इलाज के लिए ले गए। लेकिन कुछ समय बाद इलाज दौरान युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
38 वर्षीय श्यामसुंदर और धर्मपाल एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम होने के बाद बारात से देर रात लौट रहे थे। जैसे ही गांव आया, तो रास्ते में धर्मपाल-श्यामसुंदर दोनों बस से उतरे। परिजनों ने बताया है कि इस बीच चालक ने बस तेजी से दौड़ा दी। जिसमें श्याम सुंदर बुरी तरह जख्मी हो गया। परिवार के लोग घायल को अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में ले गए।
विज्ञापन
जहां दो घंटे तक इलाज चलने के बाद युवक ने दम तोड़ दिया। भाई धर्मपाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इधर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस भी तहरीर के आधार पर अपनी कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन