{"_id":"651eab925e23d2d6340f8497","slug":"young-man-dragged-a-teenage-girl-who-was-going-to-defecate-into-his-house-2023-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: शौच जा रही किशोरी को घर में खींच ले गया युवक, भाभी ने बचाया, दुष्कर्म का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: शौच जा रही किशोरी को घर में खींच ले गया युवक, भाभी ने बचाया, दुष्कर्म का लगाया आरोप
Thu, 05 Oct 2023 05:57 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 05 Oct 2023 05:57 PM IST
सार
अलीगढ़ में थाना गंगीरी के एक गांव निवासी एक किशोरी बुधवार की शाम को जंगल में शौच करने जा रही थी। तभी गांव के ही एक युवक ने किशोरी को बुरी नीयत से दबोच कर अपने घर में खींच लिया।
विज्ञापन
गंगीरी थाना अलीगढ़
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक किशोरी शाम को जंगल में शौच करने जा रही थी। युवक पर आरोप है कि उसने किशोरी को घर में खींच लिया और दुष्कर्म किया। पुलिस का कहना है कि मामला छेड़छाड़ का है, दुष्कर्म का नहीं।
विज्ञापन
अलीगढ़ में थाना गंगीरी के एक गांव निवासी एक किशोरी बुधवार की शाम को जंगल में शौच करने जा रही थी। तभी गांव के ही एक युवक ने किशोरी को बुरी नीयत से दबोच कर अपने घर में खींच लिया। आरोप है कि युवक ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म किया। किशोरी की भाभी ने उसे बचाया।
विज्ञापन
किशोरी ने गंगीरी थाने में गांव के ही युवक के खिलाफ दुष्कर्म की तहरीर दी है। इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि मामला मारपीट व छेडछाड का है दुष्कर्म का नहीं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। किशोरी को डाक्टरी परीक्षण के लिये भेजा गया है।
विज्ञापन