फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Young man dies of snakebite, wife accuses him of murder

Aligarh News: युवक की सर्पदंश से मौत, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप

Tue, 17 Jun 2025 01:55 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Young man dies of snakebite, wife accuses him of murder
थाना क्षेत्र के गांव खिरर्जपुर जोशिया में सोमवार तड़के खेत पर सर्पदंश से एक युवक की मौत हो गई। मायके में रह रही पत्नी ने परिजनों ने पति की हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गांव के दिनेश सारस्वत (40) के परिजनों ने बताया कि दिनेश ने जंगल में स्थित खेत पर अपने रहने का स्थान बना लिया था, वह वहीं पर सोते थे। सोमवार की सुबह लोग खेतों में गए तो उन्होंने दिनेश को खेत की मेड़ पर मृत अवस्था में देखा, उसके अंगूठे पर निशान बने हुए थे, जिससे अनुमान लगाया जा रहा था कि उसकी नित्यक्रिया को जाते समय सर्प दंश से मौत हुई है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

तीन साल से मायके में रह रही है पत्नी
युवक की मौत की खबर सुनकर उनकी पत्नी हेमलता सारस्वत अपने बेटे रुद्र के साथ लोधा थाने पहुंच गई और ससुरालीजन पर जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। ग्रामीणों ने बताया कि लॉक डाउन के समय दिनेश की नौकरी छूट गई थी, तभी से वह घर पर रहता था। घर का खर्चा और अन्य सामान को लेकर पति-पत्नी झगडा होता था, जिससे पत्नी तीन साल पहले मायके चली गई थी और वहां अपने बेटे के साथ रहती थी। महिला ने अपने ससुरालीजनों पर प्रताडित करने का आरोप भी लगाया था। थाना प्रभारी अंकित कुमार का कहना है कि युवक की पत्नी की ओर तहरीर मिली है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed