{"_id":"655a32b46add3394ff09ed01","slug":"young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-in-his-house-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: घर में फंदा लगाकर युवक ने की आत्महत्या, रोते-बिलखते छोड़ा पत्नी-बच्चों को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: घर में फंदा लगाकर युवक ने की आत्महत्या, रोते-बिलखते छोड़ा पत्नी-बच्चों को
Sun, 19 Nov 2023 09:37 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 19 Nov 2023 09:37 PM IST
सार
गांव बालू खेड़ा निवासी संजय कुमार ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर देखा तो युवक का शव घर के आंगन में एक नारंगी रंग के गमझा में फंदे पर लटका हुआ था।
विज्ञापन
मृतक संजय कुमार
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ में अकराबाद थाना क्षेत्र के गांव बालू खेड़ा में 19 नवंबर की रात एक युवक ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
पनैठी पुलिस चौकी इंचार्ज अमरेश त्यागी ने बताया है कि रविवार की रात करीब ग्यारह बजे सूचना मिली कि गांव बालू खेड़ा निवासी संजय कुमार (30) पुत्र चरनसिंह प्रजापति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर देखा तो युवक का शव घर के आंगन में एक नारंगी रंग के गमझा में फंदे पर लटका हुआ था। पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी लेकर मृतक के शव को फंदा से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक ने अपने पीछे पत्नी ममता देवी एवं तीन बच्चे राधिका, कृष्णा व उत्तम को रोते बिलखते छोड़ा है।
विज्ञापन