फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Young man committed suicide by hanging himself in his house

Aligarh News: घर में फंदा लगाकर युवक ने की आत्महत्या, रोते-बिलखते छोड़ा पत्नी-बच्चों को

Sun, 19 Nov 2023 09:37 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 19 Nov 2023 09:37 PM IST
सार

गांव बालू खेड़ा निवासी संजय कुमार ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर देखा तो युवक का शव घर के आंगन में एक नारंगी रंग के गमझा में फंदे पर लटका हुआ था।

विज्ञापन
Young man committed suicide by hanging himself in his house
मृतक संजय कुमार - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अलीगढ़ में अकराबाद थाना क्षेत्र के गांव बालू खेड़ा में 19 नवंबर की रात एक युवक ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन


पनैठी पुलिस चौकी इंचार्ज अमरेश त्यागी ने बताया है कि रविवार की रात करीब ग्यारह बजे सूचना मिली कि गांव बालू खेड़ा निवासी संजय कुमार (30)  पुत्र चरनसिंह प्रजापति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर देखा तो युवक का शव घर के आंगन में एक नारंगी रंग के गमझा में फंदे पर लटका हुआ था। पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी लेकर मृतक के शव को फंदा से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक ने अपने पीछे पत्नी ममता देवी एवं तीन बच्चे राधिका, कृष्णा व उत्तम को रोते बिलखते छोड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed