{"_id":"67632f2e79f3c373820a8e39","slug":"young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-aligarh-news-c-106-1-vgh1001-100883-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: फंदे पर लटककर युवक ने की खुदकुशी, पुलिस के पहुंचने से पहले किया अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: फंदे पर लटककर युवक ने की खुदकुशी, पुलिस के पहुंचने से पहले किया अंतिम संस्कार
Thu, 19 Dec 2024 01:53 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Thu, 19 Dec 2024 01:53 AM IST
सार
युवक रात नौ बजे मैक्स वाहन चलाकर घर आया था। परिजनों ने बताया है कि वह खाना खाकर सो गया। सुबह चार बजे मां चाय बनाकर कमरे सचिन को देने गई। चाय लेने के बाद वह फिर से सोने के लिए चला गया। इसके बाद बाहर नहीं निकला।
विज्ञापन
युवक ने की खुदकुशी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
थाना क्षेत्र के गांव गंगलपुर में एक युवक ने पंखे के सहारे फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने पुलिस के पहुंचने से पहले शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
सचिन यादव (22) पुत्र राजेश यादव निवासी गंगलपुर बीती रात नौ बजे मैक्स वाहन चलाकर घर आया था। परिजनों ने बताया है कि वह खाना खाकर सो गया। सुबह चार बजे मां चाय बनाकर कमरे सचिन को देने गई। चाय लेने के बाद वह फिर से सोने के लिए चला गया। इसके बाद बाहर नहीं निकला। आवाज लगाने पर जब कोई जवाब नहीं आया तो कमरे का दरवाजा तोड़ दिया। कमरे में देखा तो पंखे पर फंदे के सहारे सचिन का शव लटका हुआ था।
विज्ञापन
मंजर देख परिवार में मातम छा गया। परिवार के लोगों ने उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया। सूचना उसके मामा पूरन सिंह को मिली तो उसने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन जब तक परिवार के लोगों ने अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच पड़ताल की है।
विज्ञापन