{"_id":"6311057f7040504c357fa21d","slug":"young-man-committed-suicide-by-hanging-harduaganj-news-ali2994494184","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh Suicide: कर्ज में डूबे युवक ने मौत को लगाया गले, बहन को राम-राम बोलकर फंदे से फंदे से लटकर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh Suicide: कर्ज में डूबे युवक ने मौत को लगाया गले, बहन को राम-राम बोलकर फंदे से फंदे से लटकर दे दी जान
Fri, 02 Sep 2022 12:48 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 12:48 AM IST
सार
बुधवार रात दस बजे राधेलाल ने गुुरुग्राम में रह रही अपनी बहन लक्ष्मी से राम राम बोलने की बात कहकर निर्माणाधीन मकान में फंदे से लटकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि कर्ज में डूब जाने की वजह से राधेलाल ने मौत को गले लगा लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
विस्तार
लॉकडाउन के दौरान नौकरी छूटने और ससुराल में जगह लेकर मकान बनाने से कर्ज में आए युवक ने बुधवार रात अपनी बहन से अंतिम राम राम बोलकर फंदे से लटकर जान दे दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
दिल्ली निवासी राधेलाल (28) पुत्र स्व. मोहन सिंह की शादी हरदुआगंज देहात गांव की गुड़िया पुत्री रामप्रसाद कुशवाहा के साथ हुई थी। राधेलाल दिल्ली में नौकरी करता था। ससुराल वालों के अनुसार कोरोना काल में राधेलाल की नौकरी चली गई थी। उसके बाद वह पत्नी को लेकर ससुराल हरदुआगंज देहात में आ गया था। गांव में थोड़ी जगह लेकर मकान बनवाना शुरू करा दिया। इस दौरान उस पर कई लोगों का कर्ज हो गया था। इससे अवसाद में आकर वह शराब पीने लगा।
बुधवार रात दस बजे राधेलाल ने गुुरुग्राम में रह रही अपनी बहन लक्ष्मी से राम राम बोलने की बात कहकर निर्माणाधीन मकान में फंदे से लटकर जान दे दी। बहन ने तुरंत अपनी भाभी गुड़िया को फोन कर राधेलाल द्वारा कही बात बताई। पत्नी और ससुराल वाले राधेलाल को खोजते हुए निर्माणाधीन मकान पर पहुंचे, जहां कमरे के अंदर फंदे पर उसका शव लटका हुआ था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।