फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Young man brutally beaten , suspended Inspector

युवक को बेरहमी से पीटा, दरोगा सस्पेंड

Thu, 15 Sep 2016 02:23 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो
अमर उजाला/ ब्यूरो Updated Thu, 15 Sep 2016 02:23 AM IST
विज्ञापन
Young man brutally beaten , suspended Inspector
युवक को बेरहमी से पीटा, दरोगा सस्पेंड - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अधिकारियों के तमाम प्रयासों के बाद भी पुलिसकर्मियों में सुधार नहीं आ रहा और लगातार फजीहत करा रहे हैं। बुधवार को भी दो प्रकरण अधिकारियों के सामने आए, जिनमें पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगे। एक मामला गोंडा के गांव सुबकरा का है, जहां पुलिस को देख न रुकने पर बाइक सवार को इस कदर पीटा गया कि वह बुरी तरह जख्मी हो गया। इस शिकायत पर एसएसपी ने दरोगा निलंबित कर दिया है। दूसरा मामला ऊपरकोट का है,
विज्ञापन

जहां जाम खुलवा रहे सिपाहियों ने पैदल जा रही दो महिलाओं को डंडे से पीट दिया और एक महिला की हड्डी तक खिसक गई। इसे लेकर हंगामे पर सीओ ने जांच व कार्रवाई का भरोसा देकर हंगामा शांत कराया।
विज्ञापन

गोंडा के गांव सुबकरा का युवक शैलेंद्र पुत्र वीरपाल सपा का कार्यकर्ता है। बुधवार दुपहर लोधा ब्लाक प्रमुख गिरीश यादव के साथ गांव के कई दर्जन लोग घायल शैलेंद्र को लेकर एसएसपी दफ्तर पहुंचे। जहां बताया कि 13 सितंबर की देर शाम गांव से बाइक पर कस्बा गोंडा की ओर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तभी रास्ते में थाने के दरोगा योगेन्द्र ने उसे बाइक रुकवाने के लिए इशारा किया। दरोगा की मानें तो इस कदर नशे में था कि रुका नहीं। परिजनों का आरोप है कि उसे दौड़ाकर पकड़ा और बुरी तरह से पीटा। उसे डंडों से पीटकर गायब कर दिया। इसके बाद जब खबर परिजनों तक पहुंची तो उसे तलाशा गया।

मगर कहीं नहीं मिला। उल्टा पुलिसकर्मी कहने लगे कि वह अस्पताल होगा। नशे में झूमता हुआ गया था। कहीं गिर गया होगा। एसएसपी ने जब घायल की चोट देखी तो तत्काल सीओ इगलास को विभागीय जांच के निर्देश दिए और एसपी ग्रामीण को हकीकत पता करने के लिए निर्देश दिए।
कुछ घंटे में एसपी देहात से मिली जांच के आधार पर दरोगा योगेन्द्र को निलंबित कर दिया। इधर, शैलेन्द्र के पिता वीरपाल सिंह ने मुकदमे की मांग की है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed