फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Young man beats his parents

Aligarh News: युवक ने मां-बहन पर बरसाए ईंट-पत्थर और पीट दिया, जान से मारने की दी धमकी, मुकदमा दर्ज

Tue, 21 Nov 2023 05:49 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 21 Nov 2023 05:49 PM IST
सार

अलीगढ़ में गोंडा थाना गांव तालनगर निवासी युवक ने अपनी मां और बहन पर ईंट-पत्थरों से हमला बोल दिया और दोनों को पीट दिया। मां-बहन को जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।

विज्ञापन
Young man beats his parents
एफआईआर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जन्म देने वाली मां और अपनी रक्षा की उम्मीद रखने वाली बहन पर युवक ने ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। मां और बहन को पीट दिया। जान से मारने की धमकी देकर युवक वहां से भाग गया। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया।

विज्ञापन


अलीगढ़ में गोंडा थाना गांव तालनगर निवासी मनोज कुमार पुत्र बेनामी सिंह ने कहा है कि उसका 30 वर्षीय भाई चन्द्रसैन शराब पीने का आदी है, आए दिन मां सीमा देवी, बहिन करिश्मा व कल्पना से गाली गलौज करता है तथा लाठी से उनकी पिटाई करता है। पिता जीवित नहीं है। उसकी कारगुजारी से पूरा परिवार व गांव परेशान है। 
विज्ञापन


20 नवंबर रात्रि करीब आठ बजे वह शराब पीकर घर आया तथा हुड़दंग करने लगा। परिवार ने उसे टोका, तो उसने उग्र होते हुए सीमा देवी, करिश्मा व कल्पना पर ईंट-पत्थर बरसाना शुरू कर दिया तथा उनकी पिटाई कर दी। शोर शराबा सुन मैंने वहां पहुंच उन्हें बचाया । पीआरवी को सूचना देने पर पुलिस के आने से पहले आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। मामले में थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed