फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Young leader Mohan Chauhan taken into custody in a filmy style

Aligarh News: फिल्मी अंदाज में युवा नेता मोहन चौहान को किया गिरफ्तार, चंद्रशेखर आजाद को पीटने की कही थी बात

Tue, 30 Dec 2025 05:35 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 30 Dec 2025 05:35 PM IST
सार

युवा नेता मोहन चौहान ने आजाद समाज पार्टी कांशीराम के नेता चंद्रशेखर आजाद को पीटने की बात कही थी।। कई बार विवादित बयान देने के बाद से ही पुलिस मोहन की तलाश कर रही थी ।

विज्ञापन
Young leader Mohan Chauhan taken into custody in a filmy style
हिरासत में ले जाते समय युवा नेता मोहन चौहान - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

आजाद समाज पार्टी कांशीराम के नेता चंद्रशेखर आजाद समेत कई मामलों में विवादित बयान देने और खुद को सनातनी बताने वाले युवा नेता मोहन चौहान को पुलिस ने 30 दिसंबर को गिरफ्तार कर लिया। वे अपने समर्थकों के साथ सीओ सिविल लाइंस से मिलने आए थे। इसकी जानकारी होने पर जवां पुलिस ने तस्वीर महल चौराहे से दबोच लिया। इस दौरान उनके समर्थकों ने विरोध में जय श्री राम के नारे लगाए। 

विज्ञापन


मोहन चाैहान ने मीडिया से बातचीत में कहा कि देश, दुनिया मे सनातन की अलख जगी हुई है उसे बरकरार रखा जाएगा। सनातन या सनातनियों पर गलत बयानी करने वालों से उनकी भाषा में निपटा जाएगा। उन्होंने आजाद समाज पार्टी कांशीराम के नेता चंद्रशेखर आजाद को पीटने की बात को दोहराया। 
विज्ञापन


सीओ सिविल लाइंस सर्वम सिंह ने बताया कि थाना जवां क्षेत्र के बहादुरपुर कोटा निवासी मोहन चाैहान ने आजाद समाज पार्टी कांशीराम के नेता चंद्रशेखर आजाद को पीटने की बात कही थी। विवादित बयान देने के मामले में उनके खिलाफ असपा के यूथ विग मंडल अध्यक्ष मोनू जाटव ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पहले भी मोहन चाैहान कई विवादित बयान दे चुके हैं। इससे माहाैल खराब हो रहा था। जवां व हरदुआगंज में तीन मुकदमे पहले से दर्ज हैं। इसके आधार पर पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed