फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Young doctors serving patients in Naxal affected areas

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में मरीजों की सेवा कर रहे युवा डॉक्टर

Sat, 18 Mar 2017 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Sat, 18 Mar 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित एरिया में मरीजों की सेवा करने युवा डॉक्टर जा रहे हैं। एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस एवं एमडी कर चुके कई छात्र नक्सल एरिया में सेवा दे रहे हैं या वहां जाने पर विचार कर रहे हैं। इन युवा डॉक्टरों को सैलरी पैकेज भी आकर्षित कर रहा है। 
विज्ञापन

इगलास क्षेत्र निवासी डॉ. अरुण चौधरी छत्तीसगढ़ के बीजापुर क्षेत्र में तैनात हैं। बीजापुर में करीब दो महीने सेवा देकर हाल ही में डॉ. आशीष माहेश्वरी लौटे हैं। वे अलीगढ़ के निवासी हैं। उनका कहना है कि उन्हें दूसरे कोर्स में एडमिशन लेना है, इसलिए वहां से वापस आए हैं।
विज्ञापन

कोर्स पूरा होने के बाद वह फिर वहां जाने पर विचार करेंगे। उन्होंने बताया कि डॉ. अरुण चौधरी अभी बीजापुर में ही हैं। डॉ. देवांश शर्मा भी बीजापुर गए थे और हाल ही में वापस आए हैं। उनका कहना है कि जेएन मेडिकल कॉलेज से उत्तीर्ण कई लोग वहां जा रहे हैं या जाने की तैयारी में हैं। उनका कहना है कि नक्सल प्रभावित एरिया में काम करने पर करीब 1.87 लाख सैलरी मिलती है, जबकि सामान्य क्षेत्रों में वेतन 80 से 90 हजार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एएमयू रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. मुजाहिद खान ने बताया कि अच्छे वेतन की चाह में कुछ डॉक्टर वहां जाते हैं। 
नक्सल क्षेत्र में चिकित्सकों के अभाव में मरीजों को पर्याप्त उपचार नहीं मिल पाता है। यह कार्य भी किसी सेवा से कम नहीं है। जेएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. तारिक मंसूर का कहना है कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र में कुछ डॉक्टरों के जाने की चर्चा सुनी थी। हालांकि उनकी संख्या आदि के बारे में कोई जानकारी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed