{"_id":"602814c18ebc3ee9584b153e","slug":"yogi-to-flag-up-chief-minister-abhyudaya-yojana-on-february-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयकर टीम ने तीसरे दिन भी खंगाले दस्तावेज, कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्लांट पर चल रही आयकर विभाग की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयकर टीम ने तीसरे दिन भी खंगाले दस्तावेज, कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्लांट पर चल रही आयकर विभाग की जांच
Sat, 13 Feb 2021 11:34 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ (हाथरस)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ (हाथरस)
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 13 Feb 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
आयकर विभाग
एनएच 91 पर सड़क का निर्माण कर रही बृजगोपाल कंस्ट्रक्शन कंपनी के अलीगढ़ जीटी रोड पर गांव पहाड़पुर स्थित प्लांट पर शनिवार को तीसरे दिन भी आयकर विभाग की जांच जारी रही। प्लांट के मैनेजर के नहीं आने के कारण आयकर अधिकारी प्लांट परिसर स्थित कार्यालय में कागजातों की जांच में जुटे रहे। चर्चा यह भी है कि दिल्ली में कंपनी के डायरेक्टरों को आयकर विभाग ने बुलाकर पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि तीसरे दिन भी आयकर टीम ने इस कार्रवाई के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन
बता दें कि तीन दिन पूर्व दिल्ली से आई आयकर विभाग की टीम ने प्लांट पर छापा मारा था। इस दौरान कंपनी के अधिकारी व कर्मचारी वहां से चले गए। अब केवल एक दो कर्मचारी ही वहां बचे हैं, लेकिन उन्हें भी कंपनी के हिसाब-किताब की कोई जानकारी नहीं है। प्लांट मैनेजर के न आने से आयकर विभाग की जांच लगातार लंबी होती जा रही है। अब वह अपने तरीके से जांच में जुटे हैं। शनिवार को तीसरे दिन भी विभाग की टीम कंप्यूटर के अतिरिक्त प्लांट बने कई गोदामों को खंगाल चुकी है। प्लांट के बाहर लोगों में चर्चा थी कि कंपनी के डायरेक्टरों से विभाग ने दिल्ली में पूछताछ शुरू कर दी है। शनिवार को भी काफी कोशिश के बावजूद मीडिया को प्लांट के अंदर नहीं जाने दिया गया।
विज्ञापन