फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Yogi's bulldozer stopped on the seventh day

अलीगढ़ : सातवें दिन ठहर गया योगी का बुलडोजर

Sat, 14 May 2022 12:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Yogi's bulldozer stopped on the seventh day
शहर में अतिक्रमण के खिलाफ चल रहा योगी का बुलडोजर सातवें दिन ठहर गया। शुक्रवार को नगर निगम ने रामघाट रोड पर चलने वाला अभियान स्थगित कर दिया। इस संबंध में सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह का कहना है कि शुक्रवार को किन्हीं कारणों से अभियान को स्थगित किया गया है। मंगलवार को फिर से अभियान चलेगा। अभियान के बाद फिर हो रहे अतिक्रमण का चिह्नित कराया जा रहा है। ऐसे लोगों के खिलाफ भारी जुर्माने के साथ सुसंगत धाराओं में कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन

नगर निगम ने छह मई से 31 मई तक अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया था। छह मई को कठपुला से अभियान शुरू हुआ था। मालगोदाम पर भवन निर्माण सामग्री हटाने को लेकर विरोध हो गया था। ऐसे में टीम को बिना अतिक्रमण हटाए ही लौटना पड़ा था। सात मई को अभियान के दौरान बारहद्वारी पर हंगामा हुआ। नौ मई को दीवानी कलेक्ट्रेट से लेकर शमशाद मार्केट तक अभियान चला था। तस्वीर महल पर राशिद धुलाई सेंटर पर सपा नेताओं ने जमकर विरोध किया। दस मई को जमालपुर में विरोध के साथ साथ लोगों ने हंगामा किया। 11 मई को दुबे पड़ाव से हाथरस अड्डे तक चले अभियान के दौरान कई जगह पर विरोध हुआ। 12 मई को हाथरस अड्डे से आगरा रोड पर गरीबों की झुग्गी झोपड़ी ध्वस्त करी दी थीं। यहां पर नगर निगम की टीम पर भेदभाव का आरोप लगा था। सातवें दिन 13 मई को रामघाट रोड पर महाजन होटल से किशनपुर तक अभियान चलना था, जिसे स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन

रामघाट रोड पर कब चलेगा अभियान
शुक्रवार को रामघाट रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलना था। स्थगित होने पर लोगों का आरोप है कि रामघाट रोड की तारीख निकल गई। ऐसे में अब यहां कब अभियान चलेगा। सबसे ज्यादा अतिक्रमण के मामले इसी सड़क पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न कारणों से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुक्रवार को स्थगित किया गया है। इसी बीच यह जानकारी मिली है कि जहां पहले अतिक्रमण हटाया गया था, वहां लोगों ने फिर से साज-सामान लगाकर अतिक्रमण कर लिया है। ऐसे लोगों को चेतावनी दी गई है। शहर अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए भारी जुर्माना और नगर निगम की सुसंगत धाराओं में अब कार्यवाही की जाएगी। सामान जब्ती भी करेंगे। रामघाट रोड के अभियान के लिए बाद में तारीख तय की जाएगी।
- ठाकुर प्रसाद सिंह, सहायक नगर आयुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed