फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Yogi Adityanath knows about the politics of Aligarh

खैर उपचुनाव: अलीगढ़ की सियासी हवा को बखूबी भांपते हैं योगी, जनसभा में विकास के मुद्दे पर बोलेंगे खुलकर

Sat, 09 Nov 2024 04:48 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 09 Nov 2024 04:48 AM IST
सार

योगी आदित्यनाथ चुनावी जनसभा में विकास के मुद्दे पर भी जमकर बोलेंगे। इसमें जाट शिरोमणी राजा महेंद्र प्रताप सिंह राजकीय विश्व विद्यालय की स्थापना को लेकर विपक्ष को जरूर घेरेंगे।

विज्ञापन
Yogi Adityanath knows about the politics of Aligarh
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

योगी अलीगढ़ की सियासी हवा को बखूबी भांपते हैं। वर्ष 2014 में केंद्र और वर्ष  2017 में प्रदेश में भाजपा की पहली बार सरकार बनने से पहले भी योगी अलीगढ़ आते रहें हैं। वर्ष 2005- 06 में योगी ने अलीगढ़ आकर भाजपाइयों पर हो रहे अत्याचार को लेकर प्रशासन को चेताने का काम किया था। उसके  बाद से योगी 15 से भी अधिक बार अलीगढ़ में चुनावी जनसभा को संबोधित कर चुके हैं।  

विज्ञापन


विकास के मुद्दे पर भी खुलकर बोलेंगे योगी
योगी आदित्यनाथ चुनावी जनसभा में विकास के मुद्दे पर भी जमकर बोलेंगे। इसमें जाट शिरोमणी राजा महेंद्र प्रताप सिंह राजकीय विश्व विद्यालय की स्थापना को लेकर विपक्ष को जरूर घेरेंगे। इस पर योगी एएमयू की चर्चा करते हुए कैसे उनकी सरकार ने राजा साहब के नाम पर विश्वविद्यालय की स्थापना कराई इसका जिक्र कर सकते हैं। साथ ही सपा और कांग्रेस पर राजा महेंद्र प्रताप सिंह के त्याग और समर्पण को नजरंदाज का आरोप लगा सकते हैं। डिफेंस काॅरिडोर के माध्यम से युवाओं को रोजगार और मजबूत रक्षा शक्ति पर बोल सकते हैं। टमकौली में मजदूरों के बच्चों के आवासीय विद्यालय और टीपी नगर आदि विकास के मुद्दे हो सकते हैं। 
विज्ञापन


दोबारा उप चुनाव में योगी की जनसभा
योगी आदित्यनाथ की जिले में उप चुनाव की यह दूसरी जनसभा है। इससे पहले योगी ने वर्ष 2019 के इगलास विधानसभा उप चुनाव में राजकुमार सहयोगी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया था। जिसमें उन्हें जीत मिली थी। इस चुनाव में तब खैर के मौजूदा प्रत्याशी सुरेंद्र दिलेर के पिता राजवीर दिलेर को भाजपा ने हाथरस लोकसभा का प्रत्याशी बनाया था। इसी चुनाव में योगी ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह राजकीय विश्वविद्यालय की स्थापना की घोषणा की थी। अब योगी शनिवार को खैर में दूसरी बार उप चुनाव में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस बार एएमयू अल्पसंख्यक दर्जा को लेकर सुप्रीम कोर्ट का निर्णय अहम है। यह योगी की जनसभा से एक दिन पहले आया है। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट में मामला होने के चलते योगी सीधे तौर पर बोलने से बच भी सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed