फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Yogi Adityanath

14 सितंबर को अलीगढ़ आ सकते हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Mon, 09 Sep 2019 01:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
Yogi Adityanath
इगलास विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 14 सितंबर को अलीगढ़ आने की संभावना है। अधिकारी इसको लेकर तैयारियों में जुट गए हैं। हालांकि भी तक लिखित कार्यक्रम शासन की ओर से जारी न होने को लेकर अधिकारी असमंजस में हैं। मंडलायुक्त कार्यालय के अनुसार 14 को सीएम के आने की संभावना है। लिखित कार्यक्रम आने का इंतजार है।
विज्ञापन

शनिवार को जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश कुलहरि, सीडीओ अनुनय झा लाल बहादुर शास्त्री इंटर कालेज के खेल मैदान पर बनने वाले सभा स्थल का निरीक्षण करने भी पहुंचे थे। डीएम ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता व एसडीओ को सभा स्थल से संबंधित व्यवस्थाएं सही करने के निर्देश भी दिए थे। सभा स्थल से बिजली की लाइन शिफ्ट करने का निर्देश दिया है। इससे पूर्व मुख्यमंत्री की सभा मंगलायतन विश्वविद्यालय में प्रस्तावित थी। मगर, सुरक्षा की दृष्टि से सभास्थल में बदलाव किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed