फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Yoga for the whole humanity: Suresh Rana

समूची मानवता का कल्याण कर रहा योग : सुरेश राणा

Sat, 22 Jun 2019 12:44 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Sat, 22 Jun 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
Yoga for the whole humanity: Suresh Rana
Yoga for the whole humanity: Suresh Rana - फोटो : Rupesh
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में शुक्रवार को प्रदेश के गन्ना, चीनी मिलें एवं औद्योगिक विकास राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार एवं जनपद प्रभारी मंत्री सुरेश राणा ने अन्य अतिथियों के साथ योगाभ्यास किया। इस मौके पर मंडलायुक्त अजय दीप सिंह, डीआईजी प्रीतन्दर सिंह, जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के साथ सैकड़ों लोगों ने योगाभ्यास कर माहौल को योगमय बना दिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रयासों से योग दिवस को अलग पहचान मिली है। इसी वजह से पूरा विश्व अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है। यह कार्यक्रम जाति, धर्म तथा देश की सीमा से मुक्त होकर समूची मानवता का कल्याण कर रहा है। मंडलायुक्त अजय दीप सिंह ने कहा कि योग केवल एक दिन किये जाने का अभ्यास नहीं है।
विज्ञापन



इसे हमें प्रतिदिन सुबह शाम करना चाहिये। डीएम ने कहा कि योग से मानसिक तनाव दूर रहता है। इस अवसर पर 2500 बच्चे, बूढ़े व महिलाओं ने योग गुरुओं के निर्देशन में विभिन्न प्रकार के योगासन सीखे। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से आयी योग ऋषि स्वामी रामदेव महाराज की शिष्य साहबी देवादिति ने माइक द्वारा मंच से ही अपने हाथ, पैर एवं सिर आदि की विभिन्न अवस्थाओं पर प्रकाश डालते हुए सभी को शीर्षासन, कपालभाति, अनुलोम विलोम आदि योग क्रियाएं कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेढ़ घंटे चले कार्यक्रम में लोगों ने प्रतिदिन योग करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर महापौर मो. फुरकान, विधायक ठा. रविंद्र पाल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अनुनय झा समेत अन्य गणमान्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed