फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Yamuna river is now very conducive for ghadiyal

प्रदूषण कम होते ही घड़ियालों को रास आ रही यमुना नदी, प्रजनन के लिए अनुकूल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 07:33 PM IST
विज्ञापन
Yamuna river is now very conducive for ghadiyal
घड़ियाल - फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़। अलीगढ़ जनपद की सीमा से होकर गुजरने वाली यमुना नदी घड़ियालों को रास आने लगी है। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वाइल्ड लाइफ साइंस डिपार्टमेंट के मुताबिक यमुना नदी चंबल के बाद अब घड़ियालों के प्रजनन के लिए बेहद अनुकूल होती जा रही है। डिपार्टमेंट के प्रोफेसर अफीफुल्ला कहते हैं कि यमुना नदी के पानी की गुणवत्ता में हुआ सुधार इनके लिए मुफ़ीद है। लॉकडाउन के चलते यमुना नदी के पानी में प्रदूषण का स्तर कम हुआ है। इसे इकोलॉजिकल फ्लो कहते हैं। साथ ही घड़ियाल के लिए नदी का बहुत तेज बहाव नहीं चाहिए और न ही बहुत ठहरा हुआ पानी चाहिए। यह विशेषताएं यमुना नदी के पानी में हैं। इसीलिए घड़ियालों के प्राकृतिक आवास के लिए यमुना नदी अब बेहद अनुकूल साबित हो रही है। प्रोफेसर अफीफुल्ला कहते हैं कि नदी में घड़ियालों की संख्या बढ़ने से नदी के अवशिष्ट पदार्थों में भी कमी आएगी और उससे पानी की गुणवत्ता में और सुधार होगा। पानी के अनुकूल होने का ही यह असर है कि करीब 7 वर्ष पहले दो घड़ियाल जवा की नहर तक चले आए थे, बाद में इनको रेस्क्यू करके गंगा नदी में छुड़वाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed